Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 07:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM नीतीश ने फूंका चुनावी बिगुल, बोले- पांच साल में एक करोड़ रोजगार
Headlines

CM नीतीश ने फूंका चुनावी बिगुल, बोले- पांच साल में एक करोड़ रोजगार

October 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Muzaffarpur : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर और कांटी से की। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने राजग प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को फिर से पिछड़ने नहीं देना है। “विकास के काम को याद रखिए, अफवाहों में मत आइए।”

“पांच साल में देंगे एक करोड़ युवाओं को रोजगार”

नीतीश कुमार ने मंच से बड़ा वादा करते हुए कहा कि उनकी सरकार आने वाले पांच वर्षों में राज्य के एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर देगी। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की हालत बहुत खराब थी। लोग शाम को घरों से निकलने से डरते थे, लेकिन आज बिहार में सड़कों, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त सुधार हुआ है।

#Live: जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की चुनावी जनसभा।

कांटी , मुजफ्फरपुर#jdu #biharelection2025 #Bihar #Muzaffarpur #NitishKumar #25se30firsenitishhttps://t.co/a0Kj0vljPh

— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 21, 2025

मंच पर नीतीश का मजेदार अंदाज

सभा के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। जब नीतीश कुमार ने भाजपा उम्मीदवार रमा निषाद को माला पहनाने के लिए हाथ बढ़ाया, तो बगल में खड़े राज्यसभा सदस्य संजय झा ने उनका हाथ पकड़ लिया। इस पर मुस्कुराते हुए नीतीश बोले – “ई गजब आदमी है भाई, हाथ काहे पकड़ते हो!” उनकी यह बात सुनकर मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं की हंसी छूट गई और तालियां बजने लगीं।

रमा निषाद पर भाजपा ने जताया भरोसा

रमा निषाद, पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं। भाजपा ने इस बार औराई विधानसभा सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया है, जबकि मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री रामसूरत राय की जगह उन पर भरोसा जताया गया है।

भारी भीड़ और जोश

मीनापुर और कांटी दोनों जगह आयोजित सभाओं में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंच पर राजग के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए और मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान “फिर नीतीश, फिर एनडीए” के नारे गूंजते रहे।

इसे भी पढ़ें : प्रशांत किशोर का BJP पर हमला… “डर गई है भाजपा, प्रत्याशियों को धमका रही है”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article6 लाख करोड़ की दिवाली! छोटे व्यापारियों ने दिखाई ताकत
Next Article CM नीतीश मीनापुर में बोले- झूठों के बहकावे में न आयें, दिखाएं बाहर का रास्ता

Related Posts

Headlines

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026
Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.