Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 04:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंतोष और पत्नी को सोमा उरांव देता था जान की धमकी, इस चलते टपका दिया
Headlines

मंतोष और पत्नी को सोमा उरांव देता था जान की धमकी, इस चलते टपका दिया

October 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सोमा उरांव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : राजधानी रांची से सटे बेड़ो थाना क्षेत्र के मुड़ामु गांव में दिवाली की रात हुए सोमा उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस कांड में पुलिस ने संदेही गुनहगार मंतोष महतो को गिरफ्तार किया है। करीब 33 साल का मंतोष महतो बेड़ो के ही मुड़ामु गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सिल्वर कलर की पिस्टल, 7.65 के 6 खोखे, 2 क्षतिग्रस्त बुलेट और आरोपी का खून से सना जीन्स जब्त किया गया है।

गिरफ्तार मंतोष महतो ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने खुलासा किया कि उसके भाई दिलीप उरांव की हत्या के पीछे सोमा उरांव का हाथ था। भाई की हत्या के केस में मंतोष महतो गवाही दे रहा था। यह बात सोमा उरांव को गंवारा नहीं थी। उसने कई दफा मंतोष महतो को गवाही से रोकने के लिए डराया-हड़काया था। यहां तक उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी तक दी थी। सोमा उरांव की धमकियों से मंतोष महतो परेशान हो गया था। उसने सोचा कि सोमा उरांव उसकी हत्या करे, उससे पहले उसे ही ठिकाने लगा दिया जाये। बस वह मौके की तलाश में जुट गया था। मतोष महतो ने सोमा उरांव को मारने  का खरतनाक प्लान बना लिया था। सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी। दिवाली की रात मतोष अपने नापाक मंसूबे में कामयाब हो गया।

दिवाली की रात रचा खूनी खेल

यहां याद दिला दें कि दिवाली की रात सोमा उरांव गांव में ही कुछ लोगों और अपने पिता फगुवा उरांव के साथ जुआ खेल रहा था। तभी मंतोष वहां धमक पड़ा। उसके दोनों हाथों में हथियार था। बिना देरी किये उसने सोमा उरांव को सटाकर गोली मार दी। मौके पर ही सोमा उरांव ने  दम तोड़ दिया। वहीं, उसके पिता फगुवा उरांव के साथ भी मारधाड़ कर उन्हें बेतरह जख्मी कर दिया था। साथ ही वहां मौजूद लोगों को धमकाया कि किसी ने मुंह खोला तो उसे भी मौत की नींद सुला देगा। वारदात को अंजाम देने के बाद मंतोष मौके से फरार हो गया था।

SIT ने आरोपी को दबोचा, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का बी खुलासा

वारदात की फैली खबर के बाद रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और बेड़ो डीएसपी अशोक कुमार राम की देखरेख में SIT का गठन किया गया। गठित SIT ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए संदेही गुनहगार मंतोष महतो को धर दबोचा। मंतोष महतो का पहले भी कई मामलों में नाम दर्ज है, जिनमें 2012 और 2016 के आर्म्स एक्ट और हत्या संबंधी मामले शामिल हैं।

सराहनीय रही इनकी भूमिका

उसे दबोचने में बेड़ो डीएसपी अशोक कुमार राम, बेड़ो के सर्किल इंस्पेक्टर उतम कुमार उपाध्याय, बेड़ो थानेदार सुजीत कुमार उरांव, ईटकी थानेदार मनीष कुमार, नरकोपी थानेदार नगेश्वर साहु, एसआई विवेक दुब्बे, सुमित कुमार दास, अनिल टोप्पो, एएसआई अक्षय कुमार सिंह, बिमलेश चौधरी, भानु प्रसाद रजक, निरंजन तिवारी, हवलदार राजेश कुमार, सुभाश टोप्पो, अरविन्द कुमार तिवारी, अजय टोप्पो और सिपाही सरवर अंसारी की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : खू’न से सनी दीपावली की रात, राजधानी के इस इलाके में म’र्डर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 23 अक्टूबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article बड़ा एनका’उंटर : सीतामढ़ी के तीन कुख्यात गैंगस्टर सहित चार दिल्ली में ढेर

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.