Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 06:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार कांग्रेस में मचा हड़कंप, हाईकमान ने इस नेता को हटाया
Headlines

बिहार कांग्रेस में मचा हड़कंप, हाईकमान ने इस नेता को हटाया

October 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हाईकमान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। टिकट बंटवारे को लेकर उठे विरोध के बीच पार्टी हाईकमान ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाया। कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरू को यूथ कांग्रेस प्रभारी पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह मनीष शर्मा को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। हालांकि अल्लावरू फिलहाल बिहार कांग्रेस प्रभारी बने रहेंगे।

टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में असंतोष

इस बदलाव का समय बेहद अहम है। तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित किए जाने के बाद, बिहार कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं। पटना के सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं ने “बिहार कांग्रेस बचाओ” का नारा लगाते हुए उपवास शुरू कर दिया। नाराज नेताओं ने अल्लावरू को ‘टिकट चोर’ करार देते हुए तत्काल हटाने की मांग की।

auto

नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता आनंद माधव ने आरोप लगाया कि बिहार में पार्टी की हालत बेहद खराब है। उनके मुताबिक, “हम दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएंगे। इसका कारण कृष्णा अल्लावरू की मनमानी टिकट वितरण प्रक्रिया है।” उनका कहना है कि “बिहार में बाहरी लोगों को टिकट बेचे गए और स्थानीय कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया।”

राहुल गांधी के करीबी हैं अल्लावरू

कृष्णा अल्लावरू कर्नाटक से ताल्लुक रखते हैं और राहुल गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। वे पहले भी यूथ कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं। लेकिन बिहार कांग्रेस में उनके निर्णयों को लेकर असंतोष चरम पर है। अब यह देखा जाएगा कि मनीष शर्मा की नियुक्ति से पार्टी की अंदरूनी स्थिति कितनी सुधरती है।

इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव 2025 : कौन किस सीट से लड़ रहा चुनाव… देखें पूरी लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेलवे JE वैकेंसी 2025: 2570 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
Next Article जब नेताओं से टूट गई उम्मीद, तब अपने दम पर कर दिखाया कमाल… जानें क्या

Related Posts

Headlines

बरलंगा थाने में एसपी की दो टूक- फाइलों में न दबे केस, फरार वारंटियों को भेजें सलाखों के पीछे

September 19, 2026
Headlines

SDPO आवास में दिखा फन फैलाये फुफकार मारता जहरीला कोबरा, फिर… देखें वीडियो

September 19, 2026
Headlines

परीक्षा के दौरान भी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, सीएम सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बरलंगा थाने में एसपी की दो टूक- फाइलों में न दबे केस, फरार वारंटियों को भेजें सलाखों के पीछे

September 19, 2026

SDPO आवास में दिखा फन फैलाये फुफकार मारता जहरीला कोबरा, फिर… देखें वीडियो

September 19, 2026

परीक्षा के दौरान भी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, सीएम सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

September 19, 2026

85 वर्षीय बिजेंद्र सिंह की तलाश खत्म, तीन रोज बाद इस हाल में मिले

September 19, 2026

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.