अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में आज यानी शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में सवारियों से भरी बस में आग लग गई। यह बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। हादसा कुरनूल शहर के पास चिन्ना टेकुर गांव के निकट NH-44 पर हुआ। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
VIDEO | Kurnool, Andhra Pradesh: A bus travelling from Bengaluru to Hyderabad caught fire near Kurnool district; several lives are feared lost. Rescue operations are underway. More details are awaited.#Kurnool #AndhraPradesh #BusAccident
(Source – Third party)
(Full video… pic.twitter.com/xLJz2cOqV6
— Press Trust of India (@PTI_News) October 24, 2025
बचाव और मृतकों की संख्या
मिली जानकारी के अनुसार यह बस कावेरी ट्रैवल्स की थी। पुलिस के अनुसार, बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने के बाद बस का दरवाजा जाम हो गया, जिससे यात्री बाहर नहीं निकल पाए और कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर राख हो गई। कुरनूल रेंज के डीआईजी कोया प्रवीण ने बताया कि हादसे के दौरान बस में 39 लोग सवार थे, जिनमें से करीब 19 यात्री, दो बच्चे और दो ड्राइवर सुरक्षित बच निकले। पुलिस ने बताया कि बचने वाले अधिकतर लोगों की उम्र 25 से 35 साल के बीच है। मृतकों में एक बाइक सवार भी शामिल बताया गया है।
बस और बाइक की टक्कर से लगी आग
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा तब हुआ जब बस पीछे से एक बाइक से टकरा गई। बाइक बस के नीचे घुस गई और ईंधन टैंक से टकराने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते बस आग की लपटों में घिर गई। कई यात्री सो रहे थे और बाहर निकल नहीं पाए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को कुरनूल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर यात्री हैदराबाद के रहने वाले थे। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा — “आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”
The loss of lives in a tragic bus fire accident in Kurnool, Andhra Pradesh is deeply unfortunate. I extend my heartfelt condolences to the bereaved family members and pray for the speedy recovery of those injured.
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 24, 2025
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुर गांव के पास हुई इस भीषण बस दुर्घटना की खबर से मैं स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। सरकार घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।”
I am shocked to learn about the devastating bus fire accident near Chinna Tekur village in Kurnool district. My heartfelt condolences go out to the families of those who have lost their loved ones. Government authorities will extend all possible support to the injured and…
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) October 24, 2025
मुख्यमंत्री के बेटे और राज्य के मंत्री नारा लोकेश ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा, “कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुर गांव के पास हुए इस भीषण बस अग्निकांड की खबर हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
The news of the devastating bus fire accident near Chinna Tekur village in Kurnool district is heartbreaking. I extend my deepest sympathies to the families who have lost loved ones. Wishing speedy recovery to those injured.
— Lokesh Nara (@naralokesh) October 24, 2025
इसे भी पढ़ें : मंधाना-प्रतिका की तूफानी साझेदारी, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत

