WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव में बागी रुख अपनाने पर JDU ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने 11 नेताओं को तुरंत प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। ये नेता JDU में रहते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने इसके लिए पत्र जारी किया। निष्कासित नेताओं में शामिल हैं :
- मुंगेर जमालपुर से पूर्व मंत्री शैलेश कुमार
- जमुई चकाई से पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद
- सीवान बड़हरिया से पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह
- भोजपुर बड़हरा से पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह
- शेखपुरा बरबीघा से पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार
- बेगूसराय साहेबपुर कमाल से अमर कुमार सिंह
- वैशाली महुआ से डॉ. आसमा परवीन
- औरंगाबाद नवीनगर से लब कुमार
- कटिहार कदवा से आशा सुमन
- पूर्वी चंपारण मोतिहारी से दिव्यांश भारद्धाज
- सीवान जिरादेई से विवेक शुक्ला

JDU ने कहा कि पार्टी विचारधारा के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
इसे भी पढ़ें ; छठ घाट पर नहीं कर सकेंगे ये काम, सरकार ने लगाई रोक… जानें क्या

