WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad Desk : नवंबर के पहले दिन से देश में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं। इसमें बैंक नॉमिनी नियम, एलपीजी सिलेंडर के दाम, फास्टैग नियम और एआई सब्सक्रिप्शन जैसे बड़े बदलाव शामिल हैं।
- अब बैंक अकाउंट में चार नॉमिनी रख सकेंगे – पहले एक अकाउंट में सिर्फ एक नॉमिनी रखा जा सकता था, लेकिन अब 1 नवंबर 2025 से एक बैंक अकाउंट में चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा मिल गई है। खाता धारक तय कर सकेगा कि चारों में से किसे कितना हिस्सा मिलेगा। वित्त मंत्रालय का कहना है कि इससे क्लेम प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनेगी।
- आधार अपडेट पर नए चार्ज- बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अब ₹125 फीस एक साल तक माफ रहेगी। बड़ों के लिए नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर बदलने का शुल्क ₹75 और फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन के लिए ₹125 रहेगा।
- चैटजीपीटी गो का सब्सक्रिप्शन फ्री- ओपनएआई भारत में 4 नवंबर से चैटजीपीटी गो सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए मुफ्त करेगा। पहले यह ₹399 प्रति माह का था। यूजर्स अब सालभर में करीब ₹4,788 की बचत कर सकेंगे।
- फास्टैग के नए नियम- अब जिन वाहनों का KYV (Know Your Vehicle) वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, उनका फास्टैग डीएक्टिवेट हो सकता है। वेरिफिकेशन के लिए केवल नंबर प्लेट और फास्टैग की फ्रंट फोटो अपलोड करनी होगी। 15 नवंबर से नया टोल पेनल्टी सिस्टम लागू होगा UPI पेमेंट पर 1.25 गुना और कैश पेमेंट पर दोगुना टोल।
- पेंशनधारकों के लिए जरूरी सूचना- सेंट्रल और स्टेट पेंशनर्स को नवंबर के अंत तक अपनी लाइफ सर्टिफिकेट बैंक में जमा करनी होगी। जो कर्मचारी NPS से UPS में स्विच करना चाहते हैं, उन्हें भी यह प्रक्रिया पूरा करनी होगी।
- कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे- 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब ₹6.50 तक सस्ते हो गए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत ₹1590.50, कोलकाता में ₹1694, चेन्नई में ₹1750 और मुंबई में ₹1542 हो गई है। घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।



