Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 12:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घाटशिला में कल्पना की हुंकार- 11 को पूरा होगा एक अधूरा सपना
Headlines

घाटशिला में कल्पना की हुंकार- 11 को पूरा होगा एक अधूरा सपना

November 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कल्पना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : घाटशिला की दोपहर कुछ अलग थी। हवा में जोश था, लेकिन उस जोश के बीच एक गहरी भावनात्मक लहर भी थी। मंच पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायक पत्नी कल्पना सोरेन बोल रही थीं, सामने हजारों लोग तालियां बजा रहे थे। लेकिन जैसे ही दिवंगत पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी ने माइक थामा, भीड़ कुछ पल के लिए शांत हो गई। उनकी आवाज कांप रही थी… “मेरे पति ने घाटशिला के लिए जो सपना देखा, अब आप सब उसे पूरा करें।” वह भावुक हो उठीं। उनकी आंखों की नमी ने पूरे माहौल को भावनाओं से भर दिया। उसी पल कल्पना सोरेन मंच पर खड़ी होकर बोलीं… “11 नवंबर को सिर्फ वोट नहीं, एक अधूरा सपना पूरा होगा। यह चुनाव रामदास सोरेन की आत्मा के सम्मान का चुनाव है।”

उम्मीद और वादे की सभा

गालूडीह के आंचलिक मैदान में मंगलवार को आयोजित यह सभा झामुमो के लिए केवल प्रचार नहीं थी, यह एक भावनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन था। कल्पना सोरेन के साथ मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री सुदित्य सोनू और कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कल्पना ने अपने संबोधन में कहा कि झामुमो सरकार ने हमेशा गरीब, आदिवासी और महिलाओं के सम्मान के लिए काम किया है। उन्होंने “मंईयां सम्मान योजना” का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना झारखंड की महिलाओं के आत्मसम्मान की प्रतीक है।

जब कला ने छुआ राजनीति का दिल

सभा का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब भिलाईपहाड़ी के युवा कलाकार सूरज चालक मंच पर पहुंचे। उनके हाथों में झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की एक हस्तनिर्मित तस्वीर थी। सूरज ने बताया, “मैंने यह चित्र उनके निधन के बाद उनकी याद में बनाया था। आज इसे कल्पना जी को देना मेरे लिए गर्व का पल है।” कल्पना सोरेन ने मुस्कुराते हुए उस तस्वीर को स्वीकार किया। उनकी आंखों में गर्व और कृतज्ञता दोनों झलक रहे थे।

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में आज झामुमो (गठबंधन) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन भैया के पक्ष में मतदान हेतु आयोजित चुनावी सभा में शामिल हुई। इस सभा में शामिल होने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद और जोहार।

घाटशिला का मान, सम्मान और स्वाभिमान है तीर-कमान। https://t.co/cF3E9aFIP6

— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) November 4, 2025

जनता के बीच विश्वास का माहौल

सभा में मौजूद लोगों के चेहरे पर उम्मीद साफ दिखाई दे रही थी। किसी के हाथ में झंडा था, किसी के पास झामुमो का पोस्टर। भीड़ में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थीं। वे कह रही थीं… “झामुमो सरकार ने महिलाओं के लिए जो किया, वो किसी ने नहीं किया।”

विकास और स्वाभिमान की लड़ाई

सभा के अंत में कल्पना सोरेन ने कहा कि यह चुनाव विकास और स्वाभिमान की लड़ाई है। हम चाहते हैं कि घाटशिला का हर गांव, हर परिवार तरक्की करे। सोमेश सोरेन को जीताना सिर्फ एक उम्मीदवार को नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता को मजबूत करना है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“भयमुक्त मतदान” मिशन पर पुलिस, IG माईकलराज ने खुद संभाली कमान
Next Article नहीं रहे दिग्गज उद्योगपति गोपीचंद हिंदुजा, लंदन में ली आखिरी हिचकी

Related Posts

Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.