Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 01:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घाटशिला उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार, अब होगा डोर टू डोर कैंपेन
Headlines

घाटशिला उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार, अब होगा डोर टू डोर कैंपेन

November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
घाटशिला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर आज यानी रविवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इसके बाद न तो लाउडस्पीकर बजेंगे, न ही कोई आमसभा या नुक्कड़ बैठक होगी। प्रत्याशी और उनके समर्थक अब केवल घर-घर जाकर या सोशल मीडिया के माध्यम से ही मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे।

कुल 14 उम्मीदवार मैदान में

इस उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन और भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के बीच माना जा रहा है। यह चुनाव दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है और सभी नेता पूरे दमखम के साथ प्रचार में जुटे रहे। यह उपचुनाव झामुमो के पूर्व विधायक स्वर्गीय रामदास सोरेन के निधन के कारण हो रहा है। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बाबूलाल सोरेन को लगभग 22 हजार वोटों से हराया था। इस बार भी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है और मतदाताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता हैं, जिनमें 1,24,899 पुरुष और 1,30,921 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 16,178 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के 636 मतदाता भी मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। पूरे क्षेत्र में 368 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 300 सहायक केंद्र हैं। मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

EVM और VVPAT मशीनें केंद्रों पर पहुंची

प्रशासन ने मतदान को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरे, वेबकास्टिंग और पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। EVM और VVPAT मशीनें मतदान केंद्रों पर पहुंचा दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी होगी।

मतदाताओं के लिए जरूरी निर्देश

चुनाव आयोग ने मतदाताओं से मतदान के दिन पहचान पत्र साथ लाने की अपील की है। वोटर आईडी के अलावा 12 वैकल्पिक पहचान पत्र भी मान्य होंगे, जिनमें पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, आयुष्मान भारत कार्ड, सरकारी सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाकघर पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय कार्ड और आरजीआई स्मार्ट कार्ड शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : एक दिन में 4-5 डिग्री गिरा झारखंड का पारा, बढ़ी ठंड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक दिन में 2-3 डिग्री गिरा झारखंड का पारा, बढ़ी ठंड
Next Article कुख्यात राहुल सिंह से पिता ने तोड़ा हर नाता-रिश्ता, एफिडेविट वायरल

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.