अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : जमशेदपुर में होने वाले घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक में अस्थायी बदलाव का फैसला लिया है। मतदान से जुड़ी सामग्रियों की सुरक्षित ढुलाई और शहर में सुचारू यातायात के लिए यह कदम उठाया गया है।
10 और 11 नवंबर को भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
आदेश के अनुसार, 10 नवंबर को सुबह 4:30 बजे से 11:30 बजे तक और 11 नवंबर को शाम 4:30 बजे से रात 11:30 बजे तक शहर में किसी भी भारी वाहन का प्रवेश और निकास प्रतिबंधित रहेगा। इन दोनों दिनों में सिर्फ छोटे वाहन तथा जरूरी सेवाओं वाले वाहन ही चल सकेंगे। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि चुनावी कार्यों और मतदान सामग्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की विशेष टीम तैनात की जाएगी। भीड़भाड़ या ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
शहरवासियों से सहयोग की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक आदेशों का पालन करें और भारी वाहन लेकर सड़कों पर न निकलें। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कंट्रोल रूम को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत कदम उठाया जा सके और चुनावी कार्य में कोई बाधा न हो।
इसे भी पढ़ें : स्कूटी से घर लौट रही लड़की को मा’री गोली, कुछ दिन पहले तय हुई थी शादी

