अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के एडचोरो में बीती रात एक लड़की को बदमाशों ने गोली मार दी। स्कूटी चला रही मनीषा तिर्की गोली लगते ही सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। मनीषा कटहल मोड़ स्थित एक दवा दुकान में काम करती है। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। सहेली को लादा चौक के पास उतारने के बाद वह आगे अपने घर की ओर बढ़ी ही थी कि तभी पीछे से आए बाइक सवार ने उस पर फायरिंग कर दी।
कुछ दिन पहले हुई थी शादी तय
पीड़िता के भाई बबलू तिर्की ने बताया कि हाल ही में झारखंड के लोधमा स्थित बरटोला गांव में मनीषा की शादी तय हुई थी। परिवार वाले शनिवार को ही मेहमानी से वापस लौटे थे, तभी उन्हें मनीषा पर हमले की सूचना मिली।
रिम्स में भर्ती, पुलिस जुटी जांच में
घटना के बाद मनीषा को गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि वारदात तीन बाइक सवार अपराधियों ने मिलकर की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
इसे भी पढ़ें : रांची में डॉक्टर का बेरहमी से रे’त डाला गला… जानें

