WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महाराष्ट्र के यवतमाल में चार प्रवासी श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुखद घटना है। उन्होंने घायल लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र सरकार से घायल लोगों की मदद हेतु आग्रह किया है। साथ ही राज्य को-ऑर्डिनेटर को निर्देश दिया कि घायल लोगों की मदद और झारखण्ड वापसी हेतु सोलापुर प्रशासन से संपर्क स्थापित करें।
झारखण्ड के मजदूरों को लेकर बस सोलापुर से झारखण्ड आ रही थी। इसी क्रम में यवतमाल के पास मंगलवार की सुबह बस की टक्कर ट्रक से हो गई, जिसमें चार श्रमिकों की मौत हो गई व 15 श्रमिक घायल हो गए।

