अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जिन्होंने 1960 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और शोले, फूल और पत्थर व चुपके-चुपके जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीता, फिलहाल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। दिसंबर में धर्मेन्द्र 90 साल के होने वाले हैं और पिछले छह दशक से हिंदी सिनेमा के सबसे खास चेहरों में गिने जाते हैं।
बेटी ईशा देओल ने दी हेल्थ अपडेट
सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर कई तरह की खबरें फैलने लगीं, जिसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सभी अफवाहों पर विराम लगाया। ईशा ने लिखा, “ऐसा लग रहा है कि मीडिया में कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। मेरे पापा की तबीयत स्थिर है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध है कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। पापा के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने वालों का दिल से धन्यवाद।”
View this post on Instagram
परिवार की अपील – अफवाहों पर ध्यान न दें
इससे पहले सनी देओल और हेमा मालिनी ने भी आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि धर्मेंद्र की हेल्थ स्थिर है और वह लगातार रिकवरी कर रहे हैं। परिवार ने सभी से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव के दूसरे चरण में मतदान शुरू, सुरक्षा हाई अलर्ट पर

