अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से आज यानी बुधवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया। करीब 7:30 बजे उन्हें एम्बुलेंस के जरिए घर ले जाया गया। परिवार ने तय किया है कि अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा। “वीरू पाजी” को कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए थी। देशभर से फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे।
डॉ. प्रतीत समदानी, जो धर्मेंद्र का इलाज कर रहे थे, ने बताया, “धर्मेंद्र जी की हालत में सुधार है, उन्हें आज सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब उनका इलाज घर पर ही चलेगा।” वहीं, धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी कहा था कि पिता की तबीयत में सुधार हो रहा है। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने मीडिया से परिवार की निजता बनाए रखने की अपील की थी।
मंगलवार रात हॉस्पिटल के बाहर हलचल बढ़ गई थी जब बॉबी देओल, सनी देओल और उनके बेटे करण व राजवीर को अस्पताल से निकलते देखा गया। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें एम्बुलेंस को अस्पताल से निकलते देखा जा सकता है। फिल्म शोले में ‘वीरू पाजी’ का किरदार निभा लोगों के दिलों पर अमित छप छोड़ने वाले और बॉलीवुड के “ही-मैन” कहे जाने वाले धर्मेंद्र का भारतीय सिनेमा में योगदान अमूल्य रहा है, और उनके स्वस्थ होने की खबर से पूरे फिल्म जगत में खुशी की लहर है।
इसे भी पढ़ें : हाई अलर्ट पर पटना साहिब गुरुद्वारा… जानें क्यों

