अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : दिल्ली मेट्रो ब्लास्ट की घटना के बाद पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंगलवार को पटना सिटी के एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने गुरुद्वारा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुरुद्वारा परिसर, पार्किंग जोन और गेस्ट हाउस की बारीकी से जांच की। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी ली गई और प्रवेश व निकास द्वारों पर तैनात बीएसएफ जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने बताया कि पूरे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे अलर्ट मोड पर हैं। वहीं, सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए मुख्य द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
देश के प्रमुख गुरुद्वारों में शामिल तख्त श्री हरमंदिर साहिब में रोजाना देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस कारण प्रशासन और प्रबंधन कमेटी लगातार बैठकें कर सुरक्षा की समीक्षा कर रही है। लंगर हॉल, गेस्ट हाउस और पार्किंग एरिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
Also Read : सूखी रोटी जला कर रोटी पकाने को मजबूर इस जेल के कैदी… जानें
Also Read : राशिफल @ 12 नवंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

