अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राज्य में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है। पहाड़ों से चल रही उत्तरी हवाओं के कारण कई जिलों में तापमान तेजी से गिरा है। शनिवार को रांची के मैक्लुस्कीगंज में पारा 6 डिग्री पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। गुमला में भी न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए रांची, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। अनुमान है कि रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिर सकता है।
राज्य के कई जिलों में पारा 10 डिग्री से भी नीचे आ चुका है। डालटनगंज 9.1 डिग्री, बोकारो 9.6 डिग्री, हजारीबाग 9.3 डिग्री, लोहरदगा 8.6 डिग्री, खूंटी 7.7 डिग्री और सिमडेगा 8 डिग्री दर्ज किया गया है। कई इलाकों में तापमान में 4 से 7 डिग्री तक की गिरावट देखी गई है।
रविवार को 12 जिलों में मध्यम से तेज शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री तक जाने की उम्मीद है, जिससे ठंड और तेज महसूस होगी। सुबह के समय पारा सबसे तेजी से नीचे जाता है, इसलिए सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Also Read : राशिफल @ 16 नवंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

