अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची नगर निगम ने शहर की पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए नई सूची जारी की है। इसके तहत कई महत्वपूर्ण सड़कों, बाजारों और व्यस्त चौराहों पर वाहन पड़ाव तय किए गए हैं। निगम का कहना है कि इससे ट्रैफिक में सुधार होगा और लोगों को पार्किंग खोजने में कम परेशानी होगी।
किन-किन जगहों पर बने हैं पार्किंग स्थल
जारी की गई सूची के अनुसार शहर के प्रमुख इलाकों जैसे मेन रोड, कांके रोड, अरगोड़ा, अल्बर्ट एक्का चौक, अंजुमन प्लाजा, न्यूक्लियस मॉल, जयपाल सिंह स्टेडियम, रांची क्लब, नागाबाबा खटाल, स्मार्ट बाजार और कई अन्य जगहों पर निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
इन जगहों पर वाहन पार्किंग की स्पष्ट पहचान रहेगी ताकि चालक आसानी से वाहन खड़ा कर सकें। निगम ने जिन जगहों को वाहन पड़ाव घोषित किया है, उनमें प्रमुख स्थान शामिल हैं:
- हनुमान मंदिर टैक्सी स्टैंड
- वेद टेक्सटाइल से निशान ऑटोमोबाइल तक
- सैन्को के बगल से एसी मार्केट गेट तक
- विशाल मेगामार्ट से हनुमान मंदिर तक
- अल्बर्ट एक्का चौक से सर्जना चौक तक
- अंजुमन प्लाजा के सामने त्रिकोणीय स्थल
- कचहरी चौक
- रिलायंस मार्ट कांके रोड
- अमिटी यूनिवर्सिटी से मान्यवर शोरूम तक
- नाइस फर्निचर से भारत शू तक
- नागाबाबा खटाल बाजार
- रंगरेज गली
- सिटाडेल से होराइजन होंडा तक
- न्यूक्लियस मॉल के सामने
- जयपाल सिंह स्टेडियम के सामने
- रांची पहाड़ी
- स्मार्ट बाजार (मेन रोड और कांके रोड)
- चर्च कॉम्पलेक्स
- पेंटालुन्स मॉल
- सिद्ध कान्हू पार्क के सामने
- बालकृष्ण सहाय रोड
- मेपल प्लाजा
इन जगहों पर ऑटो स्टैंड भी तय
निगम ने तीन बड़े स्थानों को आधिकारिक ऑटो स्टैंड घोषित किया है। इससे ऑटो चालकों और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
- अरगोड़ा चौक के सामने
- रातू रोड न्यू मार्केट
- सेंट जेवियर कॉलेज के सामने
पार्किंग शुल्क की नई दरें भी जारी
निगम ने वाहनों के हिसाब से पार्किंग दरें तय की हैं।
- स्कूटर और मोटरसाइकिल के लिए 10 रुपये प्रति तीन घंटे
- कार और जीप के लिए 30 रुपये प्रति तीन घंटे
- ऑटो के लिए 30 रुपये शुल्क
- शनिवार, रविवार और राजपत्रित छुट्टियों पर आधी दर ली जाएगी
- 10 मिनट तक पार्किंग निःशुल्क रहेगी
संवेदकों को निर्देश और लोगों से अपील
नगर निगम ने सभी संवेदकों को निर्देश दिया है कि वे अपने पड़ाव स्थल पर दर सूची लगाएं। यदि कोई मनमानी शुल्क वसूली की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वे तय दर से अधिक भुगतान न करें और पार्किंग नियमों का पालन करें ताकि शहर का यातायात सुचारू रहे।
इसे भी पढ़ें : यार के रिसेप्शन में डांस फ्लोर पर झूम रहा था गुलशन, फिर अचानक…

