Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 05:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी
Headlines

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दिवाली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : राजधानी रांची में दिवाली के त्योहार से ठीक पहले पुलिस ने अपराधियों के एक बड़े मंसूबे पर पानी फेर दिया है। शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे तीन बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से लोडेड पिस्टल, दो मैगजीन, जिंदा गोलियां और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। समय रहते पुलिस एक्टिव हुई और शहर में खून-खराबे की बड़ी साजिश नाकाम हो गई।

एसएसपी को मिली थी गुप्त सूचना, फौरन बनी स्पेशल टीम

सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि बीते 4 नवंबर को रांची के एसएसपी राकेश रंजन को पक्की खबर मिली थी कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखरटोली मैदान में कुछ लड़के अवैध हथियारों के साथ जमे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई, क्योंकि मामला त्योहार के मौके पर किसी सनसनीखेज घटना को अंजाम देने से जुड़ा था। एसएसपी ने बिना देर किए सिटी एसपी पारस राणा के दिशा-निर्देश में हटिया के सीनियर डीएसपी नीरज कुमार की अगुवाई में एक SIT तैयार की। इस टीम में डोरंडा, धुर्वा, जगन्नाथपुर और एयरपोर्ट थाना के प्रभारियों के साथ पुलिस बल को तुरंत एक्शन के लिए रवाना किया गया।

पोखरटोली मैदान में इमली पेड़ के पास घेराबंदी

पुलिस टीम ने पोखरटोली मैदान पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी शुरू की। मैदान में स्थित एक इमली के पेड़ के नीचे दो संदेही युवक बैठे नजर आए। पुलिस को देखते ही वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा गोलियां और दो मोबाइल बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और मामले की कड़ी जोड़ते हुए कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। एयरपोर्ट थाने में सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पकड़े गए बदमाशों में शातिर सुल्तान भी शामिल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुंडरू निवासी करण गोप उर्फ करण कुमार, आदित्य कुमार और हटिया के गुरुद्वारा रोड निवासी अभिषेक सिंह उर्फ सुल्तान के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि पकड़े गए बदमाशों में से अभिषेक सिंह उर्फ सुल्तान पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गोंदा और जगन्नाथपुर थाने में रंगदारी, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और मारपीट के चार से ज्यादा संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं करण गोप पर भी डोरंडा थाने में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस अब इन तीनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि त्योहार के इस माहौल में इनका असल निशाना कौन था।

दिवाली से पहले रांची में बड़ी साजिश नाकाम, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के से हथियार और जिंदा गोलियों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार। हिस्ट्रीशीटर सुल्तान भी धराया। सिटी SP पारस राणा क्या बोले… देखें

#RanchiNews #RanchiPolice #CrimeNews #NewsSamvad #TodayNews #LatestNews #JharkhandNews https://t.co/0zg6s61Gn2

— News Samvad (@newssamvaad) November 5, 2026

इन लोगों को दबोचने में हटिया के सीनियर डीएसपी नीरज कुमार, डोरंडा थानेदार इंस्पेक्टर दिगविजय सिंह, धुर्वा थानेदार अनिल तिवारी, जगरनाथपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नितिन कुमार, एयरपोर्ट थानेदार पंकज कुमार शर्मा, और एएसआई रुपेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

Related Posts

Headlines

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026
Headlines

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.