Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 05:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले के हिरणपुर और रद्दीपुर ओपी क्षेत्र में चल रहे क्रशर प्लांटों में लगातार हो रही लूट की वारदातों को पाकुड़ पुलिस ने सुलझा लिया है। नाइट गार्ड और मजदूरों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महज सात दिनों के भीतर तीन बड़ी घटनाओं की गुत्थी सुलझाते हुए अपराधियों के पास से लूटी गई मोटरें, पिकअप वैन और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

गार्ड्स को बंधक बनाकर दी थी जान से मारने की धमकी

वारदात के तरीके की बात करें तो यह गिरोह रात के सन्नाटे में बंद पड़े या चालू क्रशर प्लांटों को निशाना बनाता था। हिरणपुर के आसनजोला स्थित रॉय एंड रॉय माइनिंग प्राइवेट कंपनी में अपराधियों ने धावा बोलकर नाइट गार्ड और मजदूरों को बंधक बना लिया था और प्लांट से कीमती सामान समेटकर फरार हो गए थे। इसके बाद 2 नवंबर की रात महारो स्थित एक बंद पीस स्टोन क्रशर में 8 से 10 हथियारबंद बदमाश घुसे। इन बदमाशों ने हसुआ, चाकू और लाठी के बल पर वहां तैनात नाइट गार्ड को जान से मारने की धमकी दी, उसे एक जगह बांध दिया और क्रशर का कीमती सामान लूटकर ले गए। इलाके में लगातार हो रही इन वारदातों से कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया था।

एसआईटी ने खंगाले सीसीटीवी, बंगाल में दबिश देकर पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार और पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव की अगुआई में एक विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया। इस टीम ने घटनास्थल और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी जांच और मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची। वहां मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसके बाद गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में मालदा के बैष्णबनगर निवासी 36 वर्षीय मिथुन सरकार उर्फ मिठुन सरकार के अलावा मुर्शिदाबाद के फरक्का थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी 26 वर्षीय रिंकु शेख और शिवनगर निवासी 47 वर्षीय नबी शेख शामिल हैं।

पिकअप वैन समेत लूटा गया सामान बरामद, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बड़ी पिकअप वैन, दो विवो मोबाइल फोन, हसुआ, गड़ासी और तार काटने वाले औजार बरामद किए हैं। इसके साथ ही लूटे गए तीन बड़े और दो छोटे क्रशर मोटर तथा सबूत मिटाने के लिए तोड़ा गया एक डीवीआर भी जब्त किया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के साथ लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ मुफस्सिल, महेशपुर, रद्दीपुर, मालपहाड़ी, पाकुड़िया और सिमलौंग ओपी के पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है और गिरोह के बाकी फरार साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

Related Posts

Headlines

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026
Headlines

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026
Headlines

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.