Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 12:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टिकटॉक यूजर्स पर भड़के ‘शक्तिमान’
Headlines

टिकटॉक यूजर्स पर भड़के ‘शक्तिमान’

May 22, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कहा- युवाओं में अश्लीलता और बेहूदगी घुसती जा रही है

सोशल मीडिया पर कई स्टार्स ने टिकटॉक को बैन करने की मांग की थी। वहीं अब मुकेश खन्ना ने भी इस टिकटॉक को लेकर एक वीडियो शेयर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ फेम मुकेश खन्ना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वह चाइनीज एप टिकटॉक को लेकर चर्चा में आए हैं। मुकेश खन्ना टिकटॉक को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेजी हो रहे युवाओं को लेकर चिंता जाहिर की है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कई स्टार्स ने टिकटॉक को बैन करने की मांग की थी। वहीं अब मुकेश खन्ना ने भी इस टिकटॉक को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह इस ऐप के यूजर्स को लताड़ते नजर आ रहे हैं।

Advertisement Advertisement

एक्टर मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कहते हैं, ‘इस ऐप यानी टिकटॉक पर समय बिताने के अलावा हमारी जिंदगी में बहुत कुछ है करने के लिए है। मैं खुश हूं कि चाइना का यह वायरस (यानी की यह ऐप) हमारे देश से बाहर निकल रहा है और इसकी रेटिंग 4.5 से 1.3 रह गई है। मैं खुश हूं कि लोग इस ऐप से अपने अकाउंट डिलीट कर रहे हैं। युवाओं को नष्ट होने से बचाने के लिए इस कैंपेन से जुड़िए।’

मुकेश खन्ना इस वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शना में लिखते हैं, ‘टिक टोक टिक टोक घड़ी में सुनना सुहावना लगता है। लेकिन आज की युवा पीढ़ी का घर मोहल्ले सड़क चौराहे पर चंद पलों की फ़ेम पाने के लिए सुर बेसुर में टिकटॉक करना बेहुदगी का पिटारा लगता है। कोरोना चायनीज़ वाइरस है ये सब जान चुके हैं। पर टिकटॉक भी उसी बिरादरी का है ये भी जानना ज़रूरी है। टिकटॉक फ़ालतू लोगों का काम है। और ये उन्हें और भी फ़ालतू बनाता चला जा रहा है। अश्लीलता, बेहुदगी, फूहड़ता घुसती चली जा रही है आज के युवाओं में इन बेक़ाबू बने विडीयोज़ के माध्यम से। इसका बंद होना ज़रूरी है। ख़ुशी है मुझे कि इसे बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। मैं इस मुहिम के साथ हूँ।’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी
Next Article BIHAR : अब घर बैठे ले सकेंगे मुजफ्फरपुर की शाही लीची का स्वाद

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.