Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 11:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पत्नी को देना था जीवन भर का दर्द, तो मासूम बेटे को समुद्र में डूबोकर मा’र डाला
देश

पत्नी को देना था जीवन भर का दर्द, तो मासूम बेटे को समुद्र में डूबोकर मा’र डाला

July 31, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पत्नी
AI Generated Image
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Mumbai : पति-पत्नी के झगड़े की कीमत अगर किसी मासूम की जान देकर चुकानी पड़े, तो इससे बड़ी त्रासदी शायद ही कोई हो। मुंबई के गोराई इलाके से सामने आई एक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक शख्स ने पत्नी से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए अपने ही 10 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बेटे को समुद्र में डुबो दिया और फिर ऐसे गायब हो गया, मानो कुछ हुआ ही न हो। लेकिन पुलिस की जांच में पूरा सच सामने आ गया और आरोपी अब सलाखों के पीछे है।

रोज-रोज के झगड़े में गयी मासूम की जान

पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय बंटी कालिदास राव जुहू चौपाटी पर पर्यटकों की तस्वीरें खींचने का काम करता था। वह मढ़ इलाके में पत्नी, 18 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे युवराज के साथ रहता था। परिवार में पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी और झगड़े होते रहते थे। 27 जुलाई को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में बंटी अपने बेटे युवराज को साथ लेकर घर से निकल गया। परिवार को लगा कि कुछ देर बाद दोनों लौट आएंगे, लेकिन रात बीत गई और दोनों का कोई पता नहीं चला। फोन भी बंद मिला। परेशान पत्नी ने आखिरकार मालवणी पुलिस थाने पहुंचकर पति और बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

auto

समुद्र किनारे मिला शव, मां का आंचल हुआ सूना

अगली सुबह गोराई पुलिस को कोलेवेम बीच पर एक बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने जब गुमशुदगी की रिपोर्ट से उसका मिलान किया तो पता चला कि शव 10 वर्षीय युवराज का है। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां, जो रातभर बेटे के लौटने का इंतजार कर रही थी, उसके सामने बेटे का शव था। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा होने लगी और पुलिस ने पिता की तलाश तेज कर दी।

बहन के घर छिपा मिला आरोपी, पूछताछ में कबूला गुनाह

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बंटी राव वर्सोवा इलाके में अपनी बहन के घर छिपा हुआ है। पुलिस ने तुरंत वहां पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब साक्ष्यों के आधार पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी से हुए झगड़े के बाद वह इतना गुस्से में था कि उसने पत्नी को जिंदगी भर का दर्द देने की ठान ली। इसी सोच के साथ पत्नी को सबक सिखाने के वास्ते उसने अपने ही बेटे को समुद्र में डुबो दिया। आरोपी के कबूलनामे के बाद गोराई पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वारदात की पूरी योजना क्या थी और घटना के दौरान कोई अन्य व्यक्ति इसमें शामिल था या नहीं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के चर्चित निलंबित IAS विनय चौबे को ‘सुप्रीम’ राहत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुराने केस की जांच में खुला नया राज, फिर शातिर राहुल को उठा ले गई पुलिस
Next Article PVUNL-JNTVTI ने 20 लड़कों की संवार दी तकदीर, बना डाला ‘ट्रांसफॉर्मर का डॉक्टर’

Related Posts

Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026

‘पलायन नहीं, तरक्की होगी पहचान’, सीएम बोले- आधी रात भी ऑनलाइन पढ़ रहे 1.42 लाख बच्चे

September 19, 2026

सीएम सम्राट ने दान की अपनी सैलरी, छात्राओं के लिए फेलोशिप और ‘पुलिस दीदी’ का किया ऐलान

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.