अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कुल 37 अधिकारी अगले साल जनवरी में मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में फेज-3 प्रशिक्षण के लिए भेजे जाएंगे। ये सभी अधिकारी 2015 से 2018 बैच के हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दे दी है। प्रशिक्षण 5 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों को 25 दिनों तक प्रशासनिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता और नीतिगत कौशल से जुड़े विभिन्न मॉड्यूल सिखाए जाएंगे।
16 जिले के DM भी होंगे शामिल
प्रशिक्षण में शामिल होने वाले 37 IAS अधिकारियों में 16 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। इनमें शामिल हैं :
सारण – अमन समीर
सुपौल – सावन कुमार
बेगूसराय – तुषार सिंगला
सीतामढ़ी – रिची पांडेय
वैशाली – वर्षा सिंह
पूर्णिया – अंशुल कुमार
नवादा – रवि प्रकाश
जहानाबाद – अलंकृता पांडे
भोजपुर – तनय सुल्तानिया
मधेपुरा – तरनजोत सिंह
किशनगंज – विशाल राज
शेखपुरा – आरिफ अहसन
शिवहर – विवेक रंजन मैत्रेय
अररिया – अनिल कुमार
अरवल – अभिलाषा शर्मा
मुंगेर – निखिल धनराज



इनके अलावा अन्य कई IAS अधिकारी, जो अलग-अलग विभागों और पदों पर कार्यरत हैं, उन्हें भी इस प्रशिक्षण में शामिल होना होगा।
इसे भी पढ़ें : आम के बगान में दरिंदगी, 9 संदेही पुलिस के शिकंजे में



