Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 06:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ईद के मद्देनजर सूचना भवन सभागार में बैठक संपन्न
झारखंड

ईद के मद्देनजर सूचना भवन सभागार में बैठक संपन्न

May 23, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जिला प्रशासन ने ईद की नमाज अपने-अपने घरों में पढ़ने की अपील की

हजारीबाग। ईद का त्योहार और कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर शनिवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में सूचना भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुस्लिम समाज के कई धर्मगुरु और गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। बैठक को संबोधित करते हुए सदर एसडीएम ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर बहुत ज्यादा एहतियात बरतने की आवश्यकता है। इस संबंध में मुस्लिम समाज के धर्मगुरु व गणमान्य व्यक्तियों की महती जिम्मेवारी है कि वे घर-मुहल्लों मेंं शहर के बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी जिला प्रशासन को अवश्य उपलब्ध कराएं ताकि उन सबों की स्वास्थ्य जांच कर समुचित चिकित्सा व्यवस्था का प्रबंध हो सके। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्मावलंबियों के ईद पर्व आगामी 25-26 मई को मनाए जाने की संभावना को देखते हुए ज़िला प्रशासन, हज़ारीबाग की ओर से अपील है कि सभी मुस्लिम भाई ईद पर्व को अपने-अपने घरों पर ही मनाएं। सामाजिक दूरी एवं लॉक डाउन का पालन करें। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले। सभी प्रकार के सामूहिक धार्मिक अनुष्ठान, आयोजनों पर पाबंदी लागू है। किसी भी प्रकार के बाजार या मेला लगाने की अनुमति नहीं है। रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक जिला में निषेधाज्ञा लागू है। पूरे जिले में धारा 144 लागू किया गया है। ईद पर्व पर लोग शांतिपूर्वक संयमित होकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद का पर्व मनाए। जिला में बढ़ते कोरोना संक्रमण की आशंकाओं के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें तथा सामाजिक दूरी बनाकर कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।
बैठक में शामिल लोगों ने जिला प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हजारीबाग, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, एसडीपीओ बड़कागांव, डॉ जफरुल्लाह सादिक, इरफान अहमद, संजर मलिक, राजू खान, रजी अहमद, शमीम बिहारी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleGOOD NEWS: रांची रेड जोन से बाहर, अब सिर्फ 15 कोरोना के एक्टिव केस
Next Article ईद के मद्देनजर विभिन्न मस्जिदों के मौलानाओं ने लोगों से की अपील

Related Posts

Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.