WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जामा मस्जिद हजारीबाग के मौलाना अब्दुल जलील सादी, मदीना मस्जिद ग्वालटोली के मौलाना गुलाम वारिस तथा इंद्रपुरी मस्जिद नवाबगंज के मौलाना शकील उर रहमान कासमी ने लोगों से अपील की है कि वे ईद की नमाज अपने-अपने घरों मेंं अदा करें और सौहार्द पूर्वक माहौल में ईद का त्यौहार मनाएं। विभिन्न मस्जिदों में व्यवस्था से जुड़े लोग ही ईद की नमाज पढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सेहत की हिफाजत भी जरूरी है इसलिए हर हाल में जान की हिफाजत करते हुए अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा करें और सरकार के निर्देशों का पालन करें।

