अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dehri on Sone : रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला के पकड़िया गांव में बीती रात हुकूमत की जंग को लेकर गोलीबारी हुई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने अभियान चलाया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा का फटा हुआ बैरल, 29 जिंदा कारतूस, देसी पिस्टल के 21 खोखे, देसी कट्टा के 11 खोखे, दोनाली बंदूक के दो खोखे और तीन पिस्टल पिलेट बरामद किए। बरामदगी से साफ है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर गोलियां चलाई थीं।
तीन आरोपी गिरफ्तार, दो घायल
गिरफ्तार लोगों में महुरी निवासी सोनू कुमार उर्फ कौशल पासवान, कदवा नोखा निवासी राधा पासवान और स्थानीय निवासी विमलेश सिंह शामिल हैं। घटना में सोनू कुमार और राधा पासवान गोली लगने से घायल हो गए। दोनों का इलाज पुलिस निगरानी में जारी है।
पहले से चला आ रहा लफड़ा बना कारण
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुराना लफड़ा सामने आया है। उसी लफड़े और हुकूमत को लेकर यह गोलीबारी की गई। पुलिस दोनों पक्षों से गिरफ्तारियां कर रही है और मामले की जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें : “अगर जो मेरा ईगो हर्ट हुआ…”, कुख्यात आजाद सरकार का धमकी भरा पोस्ट वायरल
इसे भी पढ़ें : जेडीयू नेता को सोते में किया छलनी, सीना, गर्दन और आंख के पास मा’री गोली



