Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 03:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “अगर जो मेरा ईगो हर्ट हुआ…”, कुख्यात आजाद सरकार का धमकी भरा पोस्ट वायरल
Headlines

“अगर जो मेरा ईगो हर्ट हुआ…”, कुख्यात आजाद सरकार का धमकी भरा पोस्ट वायरल

December 10, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आजाद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : “खूंटी जिले के रानिया थाना क्षेत्र के डोडमा गांव में बीती देर रात करीब 11:20 बजे क्रशर के ऑफिस पर जो गोलीबारी की गयी, उसकी जिम्मेदारी मैं आजाद सरकार (राहुल सिंह गैंग से) लेता हूं। आज के बाद जो कोई व्यापारी हमें इग्नोर करने का सोंच रखेगा, उसको सोंचने लायक भी हम नहीं छोड़ेंगे। इस लिए सुधर जाओ और जितना जल्दी हो सके मैनेज/सेटलमेंट करो। यही बेहतर रहेगा तेरा, तेरा परिवार वालों और कर्मचारियों के लिए।” इन धमकी भरे शब्दों के साथ एक पोस्ट (प्रेस रिलीज) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह पोस्ट आजाद सरकार के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया गया है। साथ ही इस पोस्ट को राहुल सिंह के नाम टैग किया गया है। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हुए इस पोस्ट में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

आजाद सरकार के नाम से वायरल हुए इस पोस्ट में आगे जिक्र है कि “आगे भी जब भी कोई घटना आजाद सरकार और राहुल सिंह गैंग द्वारा करवाया जायेगा, तब इसी तरह प्रेस रिलीज जारी कर जिम्मेदारी लिया जायेगा। आज के बाद ये नाम याद रखना, जिसको भी कॉल या मैसेज होगा, वो इग्नोर करने का गलती मत करना, वर्ना मुझे एक बहुत बड़ा प्रॉब्लम है ईगो हर्ट का। और अगर जो मेरा ईगो हर्ट हुआ तो कुछ नहीं, सीधा तत्काल में ऊपर का टिकट काट कर भेज देंगे।”

Advertisement Advertisement

ठेकेदार, खनन कारोबारी और जमीन व्यवसायियों को चेतावनी

वायरल पोस्ट में झारखंड के 9 जिलों… रांची, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, लातेहार, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में काम करने वाले सभी ठेकेदारों, खनन से जुड़े कारोबारियों, कोयला ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों और जमीन कारोबार से जुड़े लोगों को तुरंत “मैनेज” या “सेटलमेंट” करने की बात कही गई है। गैंग ने अवैध गौ-तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को भी चेतावनी दी है।

फोन कॉल या मैसेज का तुरंत जवाब देने की धमकी

प्रेस रिलीज में दावा किया गया कि गैंग की तरफ से किसी को भी कॉल या मैसेज आता है, तो तुरंत जवाब देना होगा। नजरअंदाज करने पर अंजाम भुगतने की धड़कनें रोकने की धमकी दी गयी है।

यहां याद दिला दें कि बीती रात खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में क्रशर प्लांट पर फायरिंग की गयी थी। हालांकि, उक्त हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस वारदात के बाद यह पोस्ट शेयर किया गया। क्या लिखा हे पोस्ट में, पढ़ें हू-ब-हू…

इसे भी पढ़ें : रांची के इस बिल्डर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, कुख्यात राहुल सिंह का उछला नाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेडीयू नेता को सोते में किया छलनी, सीना, गर्दन और आंख के पास मा’री गोली
Next Article गढ़वा में मानवाधिकार दिवस पर जगी जागरूकता की नई रोशनी

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
अन्य खबरें

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.