Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 04:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिना काफिला राजधानी की सड़कों पर निकले सीएम हेमंत, जाना शहर का हाल
झारखंड

बिना काफिला राजधानी की सड़कों पर निकले सीएम हेमंत, जाना शहर का हाल

December 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार को अचानक राजधानी रांची की सड़कों पर निकल पड़े। उनके साथ कोई भी काफिला या सिक्योरिटी नहीं था। थे तो बस रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री, नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव और कुछ आला अधिकारी। इन अधिकारियों के साथ सीएम ने पूरे शहर का जायजा लिया। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर यातायात व्यवस्था, सड़कों की हालत, साफ-सफाई और आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का प्रत्यक्ष हाल जाना।

सड़क, जाम और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने सड़क जाम की स्थिति, जल निकासी की समस्या और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहर में आवागमन सुचारू होना चाहिए ताकि लोगों का समय और ऊर्जा दोनों बच सके।

आज मैंने रांची शहर का औचक निरीक्षण किया।

राज्य के प्रत्येक शहर में आवागमन, नागरिक सुविधाओं तथा जीवन की सुगमता को और अधिक बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।

हमारा संकल्प है कि राज्य का हर शहर सुरक्षित, समावेशी एवं खुशहाल बने, जहाँ प्रत्येक नागरिक को… pic.twitter.com/lm4ixdAmnI

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 13, 2025

अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

सीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्य केवल फाइलों तक सीमित न रहें। जमीन पर काम दिखना चाहिए और जनता को इसका सीधा लाभ मिलना चाहिए। लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

शहरों को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का संकल्प

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के हर शहर को सुरक्षित, समावेशी और खुशहाल बनाना चाहती है। सभी नागरिकों को सम्मान के साथ बेहतर जीवन सुविधाएं मिलें, यही सरकार की प्राथमिकता है।

आम लोगों की सुविधा सर्वोपरि

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं से जूझना न पड़े, इसके लिए प्रशासन को लगातार सक्रिय रहना होगा। समय-समय पर ऐसे निरीक्षण आगे भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से प्रशासनिक महकमे में हलचल देखी गई।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में नगर निकाय चुनाव में बड़ा बदलाव, पहली बार होगा…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझामुमो की बढ़ी ताकत… जानें कैसे
Next Article राशिफल @ 14 दिसंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.