Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 08:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुदेश ने हजारीबाग से किया परिवर्तन का शंखनाद, सरकार पर तीखा हमला
Headlines

सुदेश ने हजारीबाग से किया परिवर्तन का शंखनाद, सरकार पर तीखा हमला

December 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh : हजारीबाग नगर भवन में आयोजित आजसू पार्टी के मिलन समारोह को संबोधित करते हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने झारखंड की वर्तमान सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और युवाओं के साथ किए गए वादों को पूरी तरह भूल चुकी है।

युवाओं के सपनों को कुचला गया

सुदेश महतो ने कहा कि पलायन, रोजगार, नियोजन और कानून व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर सरकार कोई ठोस समाधान नहीं निकाल सकी। युवाओं से 10 लाख नौकरी का वादा किया गया था, लेकिन वह सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के सपनों को मार दिया है।

Advertisement Advertisement

विस्थापन और पुनर्वास पर सरकार गंभीर नहीं

उन्होंने कहा कि झारखंड में विस्थापन एक बड़ी समस्या बन चुका है, लेकिन सरकार और प्रशासन इस पर गंभीर नहीं है। विस्थापितों को उनका हक नहीं मिल रहा और सरकारी संरक्षण में उनका दमन किया जा रहा है। आजसू पार्टी अंतिम दम तक विस्थापितों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

प्रशासनिक व्यवस्था चरमराई

सुदेश महतो ने कहा कि अंचल कार्यालय से लेकर पुलिस थाने तक प्रशासनिक कार्यों का स्तर बेहद गिर चुका है। अवैध और अनैतिक काम सरकारी संरक्षण में हो रहे हैं। झारखंड की नौकरशाही अब बहुत निम्न स्तर पर पहुंच चुकी है।

युवाओं से बदलाव की अपील

उन्होंने युवाओं से आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत की बात करते हैं, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2050 तक विकसित झारखंड की बात करते हैं। झारखंड को देश से पीछे क्यों ले जाया जा रहा है, यह बड़ा सवाल है।

कोयला और बालू तस्करी का आरोप

सुदेश महतो ने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में कोयला और बालू की तस्करी हो रही है। विस्थापितों को न्याय नहीं मिल रहा और सरकार, प्रशासन और माफिया की मिलीभगत साफ नजर आती है।

छात्रों पर हो रहा दमन : तिवारी महतो

मांडू विधायक तिवारी महतो ने कहा कि पिछले दो वर्षों से आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। गरीब परिवारों के छात्र पार्ट टाइम काम कर पढ़ाई का खर्च निकाल रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है।

हजारीबाग में विस्थापन की पीड़ा गहरी : संजय मेहता

आजसू पार्टी के महासचिव और हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता ने कहा कि हजारीबाग क्षेत्र में विस्थापन की समस्या बहुत गंभीर है। जमीन के रैयत मुआवजे के लिए भटक रहे हैं और उन पर फर्जी केस दर्ज किए जा रहे हैं।

नियोजन नीति लागू करने की मांग

संजय मेहता ने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी नियोजन नीति लागू की जानी चाहिए। बिहार पुनर्गठन अधिनियम 2000 के तहत झारखंड सरकार को यह अधिकार है। सरकार 75 प्रतिशत आरक्षण और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने में भी विफल रही है।

बड़े बदलाव की जरूरत

उन्होंने कहा कि झारखंड को बचाने की लड़ाई सबको मिलकर लड़नी होगी। राज्य अब नए बदलाव की मांग कर रहा है। युवाओं में जागरूकता आ चुकी है और अब परिवर्तन होकर रहेगा।

शहीद परिवारों का सम्मान

इस अवसर पर शहीद करमजीत सिंह बख्शी और शहीद सुभाष सौरभ बारला के परिवारों को सम्मानित किया गया। शहीदों की याद में मौन भी रखा गया।

सैकड़ों लोगों ने ली आजसू की सदस्यता

समारोह में शशिभूषण केशरी, धीरज कुमार, मोहम्मद अज़हर, प्रवीण चौबे, ऋषभ राज समेत सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली। नए सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : कुड़मी समाज को जगाने आयी नयी लहर, बड़ा संदेश दे गये सुदेश महतो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनितिन नबीन अब संभालेंगे बीजेपी की कमान, बनाये गये कार्यकारी अध्यक्ष
Next Article सीएम हेमंत से मिले ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर, दिया न्योता

Related Posts

Headlines

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026
झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.