अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Banka (Bihar) : बिहार के बांका जिले के बड़ी ढाका गांव में मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां प्राणवती देवी के निधन पर श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन विशेष रूप से उपस्थित हुए। सीएम हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय प्राणवती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस प्रदान करने की कामना की।
परिजनों से की मुलाकात
सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री संजय प्रसाद यादव और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और पूरा समाज इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है।

कई नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मंत्री इरफान अंसारी सहित बिहार और झारखंड के कई विधायक, मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और शुभचिंतक भी कार्यक्रम में पहुंचे।

भावुक माहौल में दी गई अंतिम श्रद्धांजलि
पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावुक बना रहा। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय प्राणवती देवी के जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसे भी पढ़ें : मनरेगा नाम बदलने पर आक्रोश, ‘VB-G RAM G’ के खिलाफ झामुमो का धरना



