अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : साल 2025 अब अपने अंतिम चरण में है और 1 जनवरी 2026 से देश में कई बड़े आर्थिक और सरकारी नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम जनता की जेब, नौकरी, निवेश और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि नए साल से क्या-क्या बदलने वाला है।
पैन और आधार लिंकिंग अनिवार्य
सरकार ने पैन और आधार को लिंक कराने की आखिरी तारीख दिसंबर 2025 तय की है। यदि तय समय तक लिंक नहीं कराया गया तो 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। इससे आयकर रिटर्न, बैंक लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
बैंकिंग और UPI नियमों में बदलाव
डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए बैंक और सरकार नए नियम लागू कर रहे हैं। अब सिम वेरिफिकेशन और केवाईसी प्रक्रिया को और सख्त किया जाएगा। WhatsApp, Telegram और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाले फ्रॉड पर भी निगरानी बढ़ेगी।
लोन और एफडी ब्याज दरों में बदलाव
SBI, PNB, HDFC सहित कई बैंकों ने 1 जनवरी 2026 से लोन की ब्याज दरों में बदलाव का संकेत दिया है। साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में भी संशोधन हो सकता है, जिससे निवेशकों को सीधा असर पड़ेगा।
एलपीजी, सीएनजी और पेट्रोल-डीजल के दाम
हर महीने की तरह 1 जनवरी को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं। दिसंबर में कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था। इसके साथ ही CNG, PNG और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी बदलाव संभव है।
नया इनकम टैक्स एक्ट 2025
नया आयकर कानून पूरी तरह 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा, लेकिन इसके नियम और ITR फॉर्म जनवरी 2026 तक जारी किए जाएंगे। नए कानून में टैक्स सिस्टम को सरल बनाने और प्रोसेस को डिजिटल बनाने पर जोर दिया गया है।
8वां वेतन आयोग लागू होने की संभावना
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर यह है कि 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होने की संभावना है, जिससे सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी हो सकती है।
PM किसान योजना और किसान आईडी
अब कई राज्यों में PM किसान योजना का लाभ लेने के लिए यूनिक किसान आईडी जरूरी होगी। साथ ही फसल बीमा योजना में बदलाव करते हुए जंगली जानवरों से फसल नुकसान की स्थिति में 72 घंटे के भीतर सूचना देने पर मुआवजा मिलेगा।
ऑटोमोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी
2026 की शुरुआत से कई वाहन कंपनियां कार और दोपहिया वाहनों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं। Nissan, BMW, JSW MG Motor, Renault और Ather जैसी कंपनियां 3,000 रुपये से लेकर 3 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : इसे भी पढ़ें : रांची के इस पुल पर टूटी नशे की सप्लाई चेन, दो धराये

