Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 09:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पांच विभाग, नई टीम और बड़ा विजन : WJAI ने तय की वेब पत्रकारिता की राह
Headlines

पांच विभाग, नई टीम और बड़ा विजन : WJAI ने तय की वेब पत्रकारिता की राह

December 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
WJAI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Bhagalpur : भागलपुर में आयोजित वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) का वेब मीडिया समागम–2025 और सातवां स्थापना दिवस समारोह ऐतिहासिक बन गया। इस मौके पर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए, जिनका असर आने वाले समय में देशभर के वेब पत्रकारों पर दिखेगा।

संगठन को मजबूती देने के लिए बने पांच विभाग

कार्यक्रम के दौरान WJAI में पांच नए विभागों का गठन किया गया। इनमें कार्यालय, संगठन, मॉनिटरिंग, कौशल विकास और वित्त विभाग शामिल हैं। इन विभागों के गठन का उद्देश्य संगठनात्मक कामकाज को पारदर्शी बनाना और वेब पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम करना है।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव

चुनाव प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार और फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। आनंद कौशल को लगातार चौथी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। डॉ. अमित रंजन लगातार चौथी बार महासचिव बने। मधुप मणि पिक्कू को महासचिव (संगठन) और मंजेश कुमार को दूसरी बार कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अमिताभ ओझा और डॉ. लीना को उपाध्यक्ष, मिथिलेश मिश्रा और विवेक कुमार को सचिव, रविशंकर शर्मा और अनामिका मंडल को संयुक्त सचिव तथा राम बालक राय को कार्यालय सचिव बनाया गया।

वेब पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

समारोह के दौरान वेब पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकारों को WJAI एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में मंजेश कुमार, विवेक कुमार, शैलेन्द्र झा, संतोष झा, विजय सिन्हा, कुमार आदित्य, श्यामनंदन सिंह, डॉ. चन्द्रचूड गोस्वामी, मनोज कुमार और सुमित शर्मा शामिल रहे। सम्मान समारोह के दौरान पूरे सभागार में तालियों की गूंज रही और सभी चयनित पत्रकारों के कार्यों की सराहना की गई।

नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ता WJAI

संगठन सत्र में मौजूद सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी और विभागीय ढांचा वेब पत्रकारिता को नई दिशा देगा। इससे न केवल पत्रकारों की आवाज मजबूत होगी बल्कि डिजिटल पत्रकारिता को भी एक सशक्त मंच मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, रांची में गवर्नर और सीएम ने किया स्वागत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक की खबरें बेबुनियाद, रांची पुलिस ने बताया पूरा सच (VIDEO)
Next Article पहाड़ों-पेड़ों की चीख सुनने निकले लोग, पिठोरिया से बुलंद हुई संघर्ष की आवाज

Related Posts

Headlines

CCL से जुड़े अपहृत मैनेजर को चंद घंटों में खोज निकाली पुलिस, दबोचे गए 5 बदमाश

November 2, 2026
Headlines

10 साल पुराने जमीन के लफड़े में मारा गया रामू, पांच सगे भाई गिरफ्तार

November 1, 2026
Headlines

मालिक की पत्नी पर गंदी नजर और गल्ले से रोज की चोरी का नतीजा है सेल्समैन का कत्ल, SP क्या बोले… देखें वीडियो

November 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026

तालाब-बीहड़ों में खोजी विज्ञान की नई राह, अब पूरे देश ने किया झारखंड के लाल को सलाम

November 2, 2026

CCL से जुड़े अपहृत मैनेजर को चंद घंटों में खोज निकाली पुलिस, दबोचे गए 5 बदमाश

November 2, 2026

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.