अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने मंगलवार सुबह लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई, जिसमें राज्य से जुड़े सामान्य विषयों पर बातचीत हुई।
मुलाकात के बाद राष्ट्रपति का गुमला दौरा
मुख्यमंत्री और विधायक से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकभवन से गुमला के लिए रवाना हो गईं। उनके आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने पहले से तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कार्तिक जतरा 2025 में होंगी मुख्य अतिथि
गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस आयोजन में विभिन्न राज्यों से कलाकार और जनजातीय समुदाय के लोग भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककला को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : अब जीविका दीदियां बनेंगी ‘डिजिटल दीदी’, ग्रामीणों को घर बैठे मिलेगी ई-निबंधन सुविधा
इसे भी पढ़ें : मेहनत की मंजिल, जिम्मेदारी की शुरुआत : IIIT रांची के 370 युवा राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति ने ओल चिकी लिपि की शताब्दी समारोह को बना दिया यादगार… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : न्यू ईयर के जश्न से पहले टूटा भरोसा, इकाना स्टेडियम के नाम पर बड़ा फ्रॉड



