Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 09:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रात के अंधेरे में एनका’उंटर, इनामी शू’टर को लगी गोली
Headlines

रात के अंधेरे में एनका’उंटर, इनामी शू’टर को लगी गोली

January 4, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शूटर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Varanashi (UP) : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में चर्चित कॉलोनाइजर महेन्द्र गौतम हत्याकांड से जुड़े एक लाख रुपये के इनामी शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सारनाथ थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से की।

एक किलोमीटर तक पीछा

पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्याकांड में शामिल बदमाश अपने एक साथी के साथ गंगा किनारे सरायमोहना और सलारपुर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। करीब एक किलोमीटर तक पीछा चला।

पैर में गोली लगने से घायल हुआ शूटर

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। घायल बदमाश को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार बदमाश की पहचान अरविन्द यादव उर्फ फौजी उर्फ कल्लू, पुत्र सन्तू प्रसाद, निवासी ग्राम सिमराफैज, कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह इस हत्याकांड में शूटर की भूमिका में शामिल था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मौके से हथियार और नकदी बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और 750 रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हत्याकांड की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार शूटर अरविन्द यादव उर्फ फौजी कुख्यात अपराधी बनारसी यादव का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस बनारसी यादव की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में सारनाथ थानेदार पंकज त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, चौकी इंचार्ज राहुल यादव, सरायमोहाना चौकी इंचार्ज अनुज शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें : थानों का घटेगा बोझ, जांच होगी तेज, बिहार में पुलिस अंचलों का होगा पुनर्गठन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleथानों का घटेगा बोझ, जांच होगी तेज, बिहार में पुलिस अंचलों का होगा पुनर्गठन
Next Article किशोरी से गैंगरेप के आरोपियों के साथ एनका’उंटर… जानें

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.