अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Deoghar : CEC यानी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। उनके आगमन पर देवघर एयरपोर्ट पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, डीआईजी संथाल परगना अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी सौरभ और एसडीओ रवि कुमार मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का अभिनंदन किया।
पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही पुलिस जवानों द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।

बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और चुनावी संवाद
दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और नौलखा मंदिर में में पूजा अर्चना करना शमिल है। इसके साथ ही वे जिले के बूथ लेवल ऑफिसर्स यानी बीएलओ से मुलाकात कर जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और फील्ड स्तर की चुनौतियों पर भी चर्चा होगी।
प्रशासनिक हलचल तेज
CEC ज्ञानेश कुमार के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग में हलचल तेज है। उनके कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : थानों का घटेगा बोझ, जांच होगी तेज, बिहार में पुलिस अंचलों का होगा पुनर्गठन



