अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने नई कमेटी के गठन के लिए चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। स्टेट बार काउंसिल के अनुसार 12 मार्च को राज्यभर के वकील मतदान करेंगे। चुनाव इस बार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होंगे। मतदान और मतगणना दोनों चरण निर्धारित नियमों के तहत होंगे।
नामांकन की तिथियां
चुनाव में हिस्सा लेने वाले प्रत्याशी 10 और 11 फरवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बार के चुनाव में वरिष्ठ और युवा वकील दोनों हिस्सा लेने की तैयारी में हैं। स्टेट बार काउंसिल की 23 सदस्यीय कमेटी के लिए चुनाव कराए जाएंगे। राज्यभर के लगभग 18 हजार वकील मतदान करेंगे।
महिला वकीलों के लिए 7 सीटें आरक्षित
इस बार महिला वकीलों को विशेष प्रतिनिधित्व देते हुए 7 सीटें उनके लिए आरक्षित की गई हैं। शेष पदों पर पुरुष वकील अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
चुनावी सरगर्मी शुरू
चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद वकीलों में उत्साह बढ़ गया है। उम्मीदवार अब अपने चुनाव प्रचार और रणनीति की तैयारी में जुट गए हैं। फिलहाल राजेंद्र कृष्ण स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष हैं। नई कमेटी के गठन के बाद बार काउंसिल में नया नेतृत्व आएगा।
इसे भी पढ़ें : पलामू रेंज की कमान संभालते ही एक्शन में DIG किशोर कौशल… जानें



