अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Giridih : जमुआ थाना क्षेत्र के भूपतडीह और बादीडीह गांव में जमीन और पैसा लेन-देन के विवाद ने 3 जनवरी को गंभीर रूप ले लिया। इस दौरान हुई गोलीकांड में सात लोग आरोपी पाए गए और पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से एक आरोपी घायल हुआ, जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरिडीह पुलिस ने जेरीवाडीह से तीन देसी पिस्टल, 23 जिंदा कारतूस और चार मैगजीन बरामद की। इसके अलावा, घटना में इस्तेमाल हुई एक सेंट्रो कार और दो मोटर साइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली हैं।
एसपी क्या बोले…
गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि जमीन विवाद और पैसा लेन-देन के कारण आरोपी हिंसक हो गए थे। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच अभी जारी है।
इलाके में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी
इस घटना से इलाके में लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें : पलामू रेंज की कमान संभालते ही एक्शन में DIG किशोर कौशल… जानें

