Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 08:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पलामू रेंज की कमान संभालते ही एक्शन में DIG किशोर कौशल… जानें
Headlines

पलामू रेंज की कमान संभालते ही एक्शन में DIG किशोर कौशल… जानें

January 6, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DIG
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Palamu : IPS अधिकारी किशोर कौशल ने मंगलवार को पलामू रेंज के DIG का पदभार ग्रहण किया। पलामू पहुंचने पर डीआईजी कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण के दौरान पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने DIG किशोर कौशल का स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा

मीडिया से बातचीत में डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि जनता की अपेक्षा होती है कि पुलिस व्यवस्था मजबूत रहे और अपराध पर नियंत्रण हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

नक्सल विरोधी अभियान होगा तेज

डीआईजी ने कहा कि पलामू रेंज में नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले से ही एसपी के नेतृत्व में अभियान चलाए जा रहे हैं, जिन्हें और मजबूत किया जाएगा।

अनुभव से भरा रहा है करियर

आईपीएस किशोर कौशल 2012 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वे झारखंड के रांची, धनबाद और जमशेदपुर में एसपी रह चुके हैं। पलामू डीआईजी बनने से पहले वे जैप 7 के कमांडेंट के पद पर कार्यरत थे।

पलामू रेंज के 34वें DIG

गौरतलब है कि किशोर कौशल पलामू रेंज के 34वें डीआईजी हैं। पलामू रेंज के डीआईजी पद का गठन वर्ष 1994 में हुआ था। इस रेंज में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले शामिल हैं। पलामू रेंज के पहले डीआईजी आईपीएस सी. लीमा इमचेन थे।

शैक्षणिक और प्रशासनिक पृष्ठभूमि

आईपीएस किशोर कौशल ने आईआईएमसी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। IPS बनने के बाद वे चतरा में प्रोबेशनर रहे। इसके बाद रामगढ़, दुमका सहित कई जिलों में एसपी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : जंगली हाथियों का तांडव, दो बच्चे सहित तीन को कुचल डाला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडिप्टी सीएम का सख्त आदेश : हर जिले से भू-माफिया की लिस्ट भेजो, होगी सख्त कार्रवाई
Next Article झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की तारीखों का ऐलान… जानें डिटेल्स

Related Posts

Headlines

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026
Headlines

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026
Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.