Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 05:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जदयू का बड़ा एक्शन, 12 नेता 6 साल के लिए निष्कासित
बिहार

जदयू का बड़ा एक्शन, 12 नेता 6 साल के लिए निष्कासित

January 10, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जदयू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी और गठबंधन उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वाले नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने एक दर्जन नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

निष्कासित नेताओं में औरंगाबाद, सिवान, गया, दरभंगा, जहानाबाद और सहरसा जिलों के नेता शामिल हैं।

किन जिलों के नेताओं पर हुई कार्रवाई

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की ओर से जारी पत्र के अनुसार:

  • औरंगाबाद से 2 नेता
  • सहरसा से 2 नेता
  • सिवान से 2 नेता
  • जहानाबाद से 4 नेता
  • गया से 1 नेता
  • दरभंगा से 1 नेता

सभी नेताओं को 6 वर्ष के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

JDU Action

तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट बनी आधार

यह कार्रवाई पार्टी की ओर से गठित तीन सदस्यीय अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। समिति ने जांच के दौरान पाया कि इन नेताओं ने पार्टी और गठबंधन प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया था।

समिति ने कुल 6 बैठकें की थीं और उपलब्ध सबूतों के आधार पर कार्रवाई की सिफारिश की थी।

संजय झा को सौंपी गई थी जांच रिपोर्ट

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा के पटना दौरे के दौरान उन्हें अनुशासन समिति की रिपोर्ट सौंपी गई थी।

इस समिति की अध्यक्षता चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी कर रहे थे। इसके सदस्य पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार और मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार थे। वरिष्ठ नेता और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी की मौजूदगी में रिपोर्ट दी गई थी।

जदयू प्रवक्ता ने क्या कहा

जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने बताया कि पार्टी उम्मीदवारों और जिला अध्यक्षों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जांच समिति बनाई गई थी।

उन्होंने कहा कि पुख्ता सबूत मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सभी दोषी नेताओं पर कार्रवाई की है।

आगे और नेताओं पर हो सकती है कार्रवाई

पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और भी नेताओं पर कार्रवाई हो सकती है। जदयू नेतृत्व पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाए हुए है।

जहानाबाद में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में हार के बाद पार्टी को अंदरूनी गतिविधियों की शिकायतें मिली थीं। अन्य जिलों में भी गठबंधन दलों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पार्टी पहले भी अनुशासन तोड़ने वाले नेताओं पर कार्रवाई कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें : बच्चों से बुजुर्गों तक, अनगड़ा स्वास्थ्य मेला में हर चेहरे पर मुस्कान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleDIG किशोर कौशल का दो टूक संदेश- लापरवाही नहीं चलेगी
Next Article 14 जनवरी को ही क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Related Posts

बिहार

गृह विभाग के प्रधान सचिव की दो टूक- टालमटोल बर्दाश्त नहीं, तय समय में निपटाएं लंबित काम

November 2, 2026
बिहार

न फीस का डर, न कमरे का किराया… ‘सम्राट विजन’ से यूं गढ़े जा रहे कल के अफसर

November 1, 2026
Headlines

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में डॉक्टर बनने का मौका, AFMS में निकली वैकेंसी

November 2, 2026

गृह विभाग के प्रधान सचिव की दो टूक- टालमटोल बर्दाश्त नहीं, तय समय में निपटाएं लंबित काम

November 2, 2026

रात के सन्नाटे में बेवा महिला पर छुरा-पत्थर से किया ताबड़तोड़ वार, फिर…

November 2, 2026

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.