Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 09:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब आग से लड़ेंगी गोंदुलपारा की ये बेटियां, अदाणी फाउंडेशन ने दी सपनों को उड़ान
Headlines

अब आग से लड़ेंगी गोंदुलपारा की ये बेटियां, अदाणी फाउंडेशन ने दी सपनों को उड़ान

January 13, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अदाणी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh (Barkagaon) :  बड़कागांव के गोंदुलपारा की गलियों में अब सिर्फ खनन परियोजना की चर्चा नहीं है। यहां की बेटियों और युवाओं के सपनों ने भी करवट ले ली है। जिन घरों में कभी सीमित संसाधनों के बीच भविष्य की चिंता रहती थी, वहां आज नई शुरुआत की उम्मीद नजर आ रही है। गाली गांव की दो बेटियां और चंदौल गांव की एक बेटी इन दिनों नागपुर में हैं। वजह खास है। ये तीनों अब फायर फाइटिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रही हैं। छह महीने की यह ट्रेनिंग उन्हें न सिर्फ एक नई पहचान देगी, बल्कि आत्मनिर्भर जीवन की राह भी खोलेगी। इन बेटियों का चयन अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से हुआ है, जिसने गोंदुलपारा खनन परियोजना से प्रभावित परिवारों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ली है।

गांव से नागपुर तक का सफर

इन बेटियों के लिए नागपुर पहुंचना आसान नहीं था। छोटे गांव, सीमित साधन और समाज की परंपरागत सोच के बीच फायर फाइटर बनने का सपना देखना खुद में एक चुनौती था। लेकिन जब मौका मिला, तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फायर इंजीनियरिंग में आधुनिक उपकरणों के साथ ट्रेनिंग ले रही हैं। आग से मुकाबला, रेस्क्यू ऑपरेशन और औद्योगिक सुरक्षा जैसे कठिन विषय अब उनके रोजमर्रा का हिस्सा बन चुके हैं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अदाणी फाउंडेशन इन बेटियों को फायर एंड सेफ्टी सेक्टर में रोजगार से जोड़ने में भी सहयोग करेगा। गांव की बेटियों के लिए यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और भरोसे की जीत है।

Advertisement Advertisement

चार युवकों के लिए भी खुला नया रास्ता

इसी पहल के तहत गोंदुलपारा और चंदौल पंचायत के चार युवकों का चयन अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में हुआ है। तीन महीने की निःशुल्क ट्रेनिंग के लिए ये युवक जल्द ही अहमदाबाद जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद इन्हें रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया भी तय की गई है। इन युवाओं के लिए यह मौका किसी सपने से कम नहीं। जिन परिवारों ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके बच्चे देश के प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ेंगे, आज वही परिवार गर्व महसूस कर रहे हैं।

सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, सोच में बदलाव

अदाणी फाउंडेशन की यह पहल सिर्फ स्किल डेवलपमेंट तक सीमित नहीं है। यह सोच बदलने की कोशिश है। खासकर बेटियों के लिए, जिन्हें अब पारंपरिक दायरों से बाहर निकलने का अवसर मिल रहा है। फायर फाइटर जैसी चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी निभाने की तैयारी कर रही ये बालिकाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।

इलाके में उम्मीद की नई रोशनी

हजारीबाग जिले में अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आजीविका से जुड़े कई कार्य लगातार कर रहा है। स्कूलों में सहयोग, स्वास्थ्य शिविर और युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने कई परिवारों की जिंदगी बदली है।

इसे भी पढ़ें : अदाणी फाउंडेशन ने बुझाई प्यास, 430 बेटियों के सपनों को मिला सहारा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकल्पना सोरेन जाएंगी दावोस, दुनिया को बताएंगी झारखंड की महिलाओं की ताकत
Next Article 14 वारदातों का एक साथ खुलासा, महिला सहित पांच को पुलिस ने दबोचा

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.