Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 06:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची के किशोरगंज में लिखी गयी थी पड़हा राजा के म’र्डर की स्क्रिप्ट
Headlines

रांची के किशोरगंज में लिखी गयी थी पड़हा राजा के म’र्डर की स्क्रिप्ट

January 13, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पड़हा राजा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Khunti : खूंटी के जमुवादाग गांव के पास स्थित तालाब, जो आमतौर पर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था, 7 जनवरी की शाम अचानक खून से लाल हो गया। पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सिर्फ एक हत्या नहीं थी, बल्कि सालों से सुलग रहे जमीन विवाद का खौफनाक अंजाम था। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत फैल गई। गांव वालों के लिए यह यकीन करना मुश्किल था कि जिस सोमा मुंडा को वे समाज का मजबूत स्तंभ मानते थे, उसकी हत्या इतनी बेरहमी से कर दी जाएगी।

जमीन, जो बन गई जानलेवा विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की जड़ में करीब 3.6 एकड़ जमीन थी। यह लफड़ा कोई नया नहीं था। लंबे समय से इस जमीन को लेकर खींचतान चल रही थी। सोमा मुंडा इस मामले में न सिर्फ एक पक्ष थे, बल्कि ऐसे व्यक्ति बन चुके थे, जो समझौते की राह में सबसे बड़ी रुकावट माने जा रहे थे। यही वजह थी कि उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

शहर से गांव तक फैली साजिश

इस हत्या की पटकथा यानी स्क्रिप्ट रांची के किशोरगंज में तैयार हुई। एसपी मनीष टोप्पों के मुताबिक देवव्रत नाथ शाहदेव ने पूरी प्लानिंग बनाई। देवव्रत का नाम पहले भी अनिल टाइगर हत्याकांड में सामने आ चुका है। संयोग नहीं, बल्कि एक खतरनाक पैटर्न है कि दोनों हत्याओं की वजह जमीन का ही विवाद था। देवव्रत ने खूंटी के स्थानीय लोगों से संपर्क साधा। बाहा मुंडा, देवा पाहन, अनिश मुंडा, रविया पाहन, रमेश्वर संगा उर्फ रमेश और पंकज कुमार शर्मा उर्फ पंडित इस साजिश का हिस्सा बने।

तालाब किनारे घात लगाकर हमला

7 जनवरी को सोमा मुंडा जैसे ही जमुवादाग गांव के तालाब के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। अगले दिन खूंटी थाना में कांड संख्या 03/2026 दर्ज की गई। पुलिस के सामने चुनौती साफ थी, हत्यारे कौन हैं और क्यों मारा गया।

तकनीकी सबूतों से खुला राज

खूंटी पुलिस ने इस मामले में टेक्निकल सेल और स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और गांव के अंदरूनी इनपुट ने धीरे-धीरे पूरी कहानी सामने ला दी। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि सोमा मुंडा को जमीन विवाद में सबसे बड़ा कांटा माना जा रहा था। इसलिए तय किया गया कि उसे हमेशा के लिए हटा दिया जाए।

सात गिरफ्तार, कुछ अब भी फरार

एसपी मनीष टोप्पो ने खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्याकांड में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें देवव्रत नाथ शाहदेव, बाहा मुंडा, देवा पाहन, अनिश मुंडा, रविया पाहन, रमेश्वर संगा उर्फ रमेश और पंकज कुमार शर्मा उर्फ पंडित शामिल हैं। हालांकि कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी पहचान कर ली गई है और लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : 40 हजार में किया बीवी की मौ’त का सौदा, श’व के ऊपर कुत्ते को द’फनाया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article40 हजार में किया बीवी की मौ’त का सौदा, श’व के ऊपर कुत्ते को द’फनाया
Next Article राजस्व अधिकारी को उठा ले गई निगरानी की टीम… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
Headlines

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.