Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 03:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM नीतीश पहुंचे बेलसंड, 554 करोड़ की दी सौगात
बिहार

CM नीतीश पहुंचे बेलसंड, 554 करोड़ की दी सौगात

January 19, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Sitamarhi : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को समृद्धि यात्रा के तहत सीतामढ़ी जिले के बेलसंड पहुंचे। वे पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा यहां आए। इस दौरान जिले को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी गई।

554 करोड़ रुपये की 67 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कुल 41 योजनाओं का शिलान्यास किया, जिनकी लागत 346 करोड़ रुपये है। वहीं 26 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिन पर 208.12 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इन योजनाओं से जिले के आधारभूत ढांचे और सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।

Advertisement Advertisement

70 करोड़ के आरसीसी पुल का उद्घाटन

सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले बेलसंड से मीनापुर को जोड़ने वाले चंदौली घाट आरसीसी पुल का उद्घाटन किया। इस पुल की लागत लगभग 70 करोड़ रुपये है। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

बागमती तटबंध का निरीक्षण और स्कूल में नई सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने बागमती नदी के तटबंध का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने हितनारायण उच्च विद्यालय में नक्षत्र वाटिका और पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

सरकारी योजनाओं के स्टॉल का किया अवलोकन

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास और कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल देखे। उन्होंने बोधायन ऑनलाइन लाइव क्लासेस की कार्यप्रणाली को भी समझा, जहां छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाते हैं।

भवन निर्माण विभाग की 37 योजनाएं शामिल

शिलान्यास की गई योजनाओं में भवन निर्माण विभाग की 37 योजनाएं शामिल हैं, जिनकी कुल लागत 321.93 करोड़ रुपये है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और पुल निर्माण निगम की योजनाएं भी शामिल हैं।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी रिची पांडेय और पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने खुद मोर्चा संभाला। प्रवेश स्थल पर जांच, स्वान दस्ता, मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी से निगरानी की गई।

मुख्यमंत्री का संदेश

बेलसंड की धरती से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,
“विकास रुकेगा नहीं, बिहार आगे बढ़ेगा।”

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ को मिलेगा राज्यपाल सम्मान, कब और क्यों… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकुड़ को मिलेगा राज्यपाल सम्मान, कब और क्यों… जानें
Next Article फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन फिर बल्ला थामेंगे शुभमन गिल

Related Posts

बिहार

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, इन अहम एजेंडों दो दिया ग्रीन सिग्नल

April 29, 2026
Headlines

EO मर्डर केस का मास्टरमाइंड एनका’उंटर में ढेर, तीन जवान भी जख्मी

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.