Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 03:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जज पति ने चलवायी थी गोलियां, दो लाख में तय किया था पत्नी की सांसों का सौदा
Headlines

जज पति ने चलवायी थी गोलियां, दो लाख में तय किया था पत्नी की सांसों का सौदा

January 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पत्नी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Godda : जिस श्ख्स की पहचान कोर्ट में न्याय देने वाले के रूप में होती है, उसी पर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने का इल्जाम सामने आया है। गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र में महिला पर गोली चलाने की सनसनीखेज घटना की जांच में पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि घायल महिला के जज पति ने ही दो लाख रुपये की सुपारी देकर पत्नी को मरवाने की योजना बनाई थी। महिला के पति बिहार में ज्यूडिशियल जज हैं। यह खुलासा न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि न्याय व्यवस्था पर भरोसे को झकझोर देने वाला भी है।

सड़क पर चली गोली, रिश्ते की सच्चाई सामने आई

गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने मीडिया को बताया कि बीते 17 जनवरी की शाम गांधीग्राम चौक के पास वंदना कुमारी बाइक पर सवार होकर गोड्डा से लौट रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही वंदना सड़क पर गिर पड़ीं। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाई। उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि यह हमला किसी बाहरी दुश्मनी का नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का नतीजा है।

कोर्ट केस से छुटकारा पाने की खौफनाक योजना

एसपी के मुताबिक, वंदना और उसके पति के बीच गोड्डा सिविल कोर्ट में मामला चल रहा था। इसी कानूनी उलझन से बाहर निकलने के लिए पति ने हत्या की राह चुनी। दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ और शूटरों को काम सौंप दिया गया। चलती बाइक पर गोली चलाने का मकसद साफ था, ताकि मामला हादसा या आपराधिक घटना लगे।

एसआईटी ने जोड़ा सबूतों का पूरा सिलसिला

घटना के बाद जख्मी महिला के फर्दबयान पर पथरगामा थाना में मामला दर्ज किया गया। एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और घटनास्थल से मिले सुरागों ने पूरी साजिश को उजागर कर दिया। पुलिस ने श्याम कुमार साह, सुबोध कुमार साह और मो आरिफ को गिरफ्तार किया। तीनों संदेही गुनहगार बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बाइक, एक देशी कट्टा, तीन हेलमेट, तीन मास्क और गोली का हिस्सा बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जांच अंतिम चरण में है।

जिंदा बची महिला, टूट चुका भरोसा

गोली ने वंदना की जान नहीं ली, लेकिन भरोसे को गहरे जख्म दे गई। वह आज अस्पताल के बिस्तर पर है और उस सच्चाई से जूझ रही है कि उसका जीवनसाथी ही उसकी मौत की योजना बना रहा था। शारीरिक दर्द से ज्यादा दिले-दिमार पर लगी चोट गहरी है।

सराहनीय रही इनके भूमिका

इस कांड का खुलासा करने में गोड्डा एसडीपीओ अशोक रविदास, ट्रेनी डीएसपी कुमार गौरव, पथरगामा के सर्किल इंस्पेक्टर विष्णुदेव चौधरी, नगर थानेदार इंस्पेक्टर दिनेश कुमार महली, पथरगामा थानेदार शिवदयाल सिंह, महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, हनवारा थाना प्रभारी ध्रुव कुमार, ललमटिया थानेदार रौशन कुमार, रौतारा टीओपी प्रभारी राज गुप्ता, एसआई पंकज कुमार, रोमा कुमारी, रोहित कुमार यादव, अंकित कुमार झा, एएसआई गौरव कुमार और खालिद अहमद खां की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : “5 करोड़ दो, नहीं तो तुम्हें दफना दूंगा”, इस बिल्डर को कुख्यात राहुल दुबे की खुली धमकी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयूके में झारखंड की हजारों साल पुरानी धरोहर पर बड़ा मंथन
Next Article IICDEM-2026 : जहां 42 देशों ने भारत से सीखा लोकतंत्र का सबक

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.