अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Gumla : गुमला जिले से एक अहम और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी की टीम ने चैनपुर थानेदार शैलेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में थानेदार द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत एसीबी को मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके काम के बदले पैसे की मांग की जा रही है। एसीबी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पहले इसकी गोपनीय जांच की।
योजना बनाकर बिछाया गया जाल
जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी की टीम ने पूरी योजना के साथ कार्रवाई की। तय समय और स्थान पर जैसे ही थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, एसीबी की टीम ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और थानेदार शैलेश कुमार को अपने साथ रांची ले गई।
इसे भी पढ़ें : जज पति ने चलवायी थी गोलियां, दो लाख में तय किया था पत्नी की सांसों का सौदा

