Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 07:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Research: वैज्ञानिकों का दावा, भारत में अलग तरह का है कोरोना वायरस
Headlines

Research: वैज्ञानिकों का दावा, भारत में अलग तरह का है कोरोना वायरस

June 4, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। हैदराबाद के सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बयॉलजी (सीसीएमबी) के वैज्ञानिकों ने देश में कोरोना संक्रमित लोगों में एक अलग तरह के कोरोना वायरस (SARS-CoV2) का पता लगाया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि फिलहाल यह दक्षिणी राज्य जैसे- तमिलनाडु और तेलंगाना में ज्यादातर पाया गया है।

वैज्ञानिकों ने वायरस के इस अनूठे समूह को ‘क्लेड ए3आई’ नाम दिया है, जो भारत में जीनोम (जीनों के समूह) सीक्वेंस के 41 फीसदी सैंपलों में पाया गया है। वैज्ञानिकों ने 64 जीनोम का सीक्वेंस तैयार किया है। सीसीएमबी ने ट्वीट किया, ‘भारत में SARS-CoV2 के फैलने के जीनोम ऐनालिसिस पर एक नया तथ्य सामने आया है। रिसर्च के मुताबिक, इस वायरस का एक अनूठा समूह भी है जो भारत में मौजूद है। इसे क्लेड ए3आई (CLADE-A3i) नाम दिया गया है।’

Advertisement Advertisement

तेलंगाना और तमिलनाडु के ज्यादातर सैंपल CLADE-A3i जैसे

सीसीएमबी ने आगे कहा, ‘माना जा रहा है कि यह ग्रुप फरवरी 2020 में वायरस से पैदा हुआ और देशभर में फैल गया। इसमें भारत से लिए गए SARS-CoV2 जीनोम के सभी सैंपलों के 41 फीसदी और सार्वजनिक किए गए वर्ल्ड जीनोम का साढ़े तीन फीसदी है।’ सीसीएमबी वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत आता है। सीसीएमबी के डायरेक्टर और रिसर्च पेपर के सह-लेखक राकेश मिश्रा ने कहा कि तेलंगाना और तमिलनाडु से लिए गए ज्यादातर सैंपल क्लेड ए3आई की तरह हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर सैंपल भारत में कोविड-19 के फैलने के शुरूआती दिनों के हैं।

फिलीपींस और सिंगापुर से मिलता-जुलता है

मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में पाए गए सैंपलों से इसकी थोड़ी सी समानता है, लेकिन महाराष्ट्र और गुजरात के सैंपलों से कोई समानता नहीं है। कोरोना वायरस का यह टाइप सिंगापुर और फिलीपींस में पता चले मामलों जैसा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और अधिक सैंपलों का जीनोम सीक्वेंस तैयार किया जाएगा और इससे इस विषय पर और जानकारी मिलने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह भी कहा गया है कि भारत में SARS-CoV2 के अलग और बहुत ज्यादा मात्रा में उपलब्ध समूह की विशेषता बताने वाला यह पहला व्यापक अध्ययन है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleGOOD NEWS: कोई अंग्रेजी दवा नहीं, सिर्फ काढ़ा से ठीक हुए 25 कोरोना मरीज
Next Article आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन से जमाखोरी को मिलेगा बढ़ावा: झामुमो

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.