Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 10:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम नीतीश ने सिवान को दिया 202 करोड़ की योजनाओं का तोहफा
Headlines

सीएम नीतीश ने सिवान को दिया 202 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

January 23, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Siwan : सीएम नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत सिवान जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम नीतीश ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मैरवा में नवनिर्मित सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद कॉलेज परिसर से रिमोट के माध्यम से सिवान जिले की 202 करोड़ रुपये की 71 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इनमें 157 करोड़ रुपये की 40 योजनाओं का शिलान्यास और 45 करोड़ रुपये की 31 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

सीएम ने कॉलेज परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों को सांकेतिक चेक और स्वीकृति पत्र भी सौंपे।

किसानों और उद्यमियों को मिली सहायता

मुख्यमंत्री ने सूर्यान्स एफपीओ को तेल प्रसंस्करण इकाई के लिए 9.90 लाख रुपये की स्वीकृति दी। मुकेश कुमार को फार्म मशीनरी बैंक के लिए 8 लाख रुपये का अनुदान चेक दिया गया। धर्मेंद्र राम को झोपड़ी मशरूम इकाई के लिए 89,750 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

कृषि सखियों ने जताया आभार

कृषि सखियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक कर रही हैं। सरकार द्वारा उन्हें 5 हजार रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। सीवान जिले के 11 प्रखंडों में कुल 23 कृषि सखियों को यह सहायता मिल रही है।

सड़क और पुल परियोजनाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने सिवान-आंदर पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 24 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

इसके अलावा कई अन्य परियोजनाओं पर भी काम जारी है:

  • पचरुखी बाईपास से एनएच 227 तक सड़क चौड़ीकरण
  • मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेला को राज्य मेला प्राधिकरण में शामिल करना
  • भंटापोखर-जीरादेई सड़क निर्माण
  • रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण
  • घाघरा नदी पर पुलों के पहुंच पथ का निर्माण
  • मैरवा ग्रिड उपकेंद्र निर्माण
  • प्रेक्षागृह निर्माण कार्य

पंचमंदिरा पोखरा का सौंदर्यीकरण देखा

मुख्यमंत्री ने पंचमंदिरा पोखरा में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत हुए सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही वहां मत्स्य बीज संचयन कार्य का शुभारंभ भी किया।

इसे भी पढ़ें : “5 करोड़ दो, नहीं तो तुम्हें दफना दूंगा”, इस बिल्डर को कुख्यात राहुल दुबे की खुली धमकी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 23 जनवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article झारखंड में ठंड का जोर टूटा, तापमान चढ़ा

Related Posts

Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Headlines

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026
Headlines

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.