अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ की पतरातू पुलिस ने नशे का गंदा धंधा करने वालों को तीखी चोट दी है। पुलिस ने एक तस्कर को 6.9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स का नाम विशाल कुमार बताया गया। वह पतरातू बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से बाइक, 16 हजार 400 रुपए कैश और एक एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में रामगढ़ जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में ASP सह SDPO गौरव गोस्वामी ने मीडिया बताया कि पुलिस कप्तान अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि संगठित गिरोह के सदस्य ब्राउन शुगर की खेप इधर से उधर करने वाले हैं। मिली सूचना के आधार पर ASP के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने पतरातू अनुमंडल क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान शैतान चौक के पास चेकिंग के समय बाइक सवार एक युवकको रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से धीमा जहर यानी ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से ब्राउन शुगर के अलावा बाइक, कैश और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
नशे के कारोबार पर वार करने में एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, बासल थानेदार कैलाश कुमार, एसआई शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा और भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
इसे भी पढ़ें : “तुम मुझे खू’न दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”… भुरकुंडा की फिजाओं में गूंजा नेताजी का संदेश

