अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Muzaffarpur : बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के अगले चरण में आज मुजफ्फरपुर पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा नेता रामकृपाल यादव और कई वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।
बाजार समिति में निरीक्षण और भवन उद्घाटन
हेलीपैड से सड़क मार्ग द्वारा सीधे बाजार समिति पहुंचे मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बाजार समिति परिसर में बने नए भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। लोगों की भीड़ को देखते हुए एक विशेष मंच भी तैयार किया गया, जहां से मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया।
₹850 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले को ₹850 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का तोहफा दिया। इन योजनाओं का संबंध जिले के विभिन्न विभागों से है। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से जिले में स्वीकृत विकास कार्यों का उद्घाटन और लोकार्पण किया।
प्रगति समीक्षा और जीविका का निरीक्षण
कार्यक्रम के बाद सीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने जीविका की विशेष सजावट का भी निरीक्षण किया और इसे सराहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रही।
इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश ने सिवान को दिया 202 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

