WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा अष्टम बोर्ड परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी किया गया। गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती विद्या मंदिर मोरहाबादी, रांची से 49 भैया-बहन इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। परीक्षाफल शत-प्रतिशत हुआ है। मुख्य विषय में 39 भैया बहनों ने ग्रेड A+, 8 ने ग्रेड A एवं 2 ने ग्रेड B प्राप्त किया। उत्कृष्ट परीक्षाफल प्राप्त करने में सभी भैया बहनों का अथक परिश्रम, अभिभावकों का सहयोग एवं आचार्य बंधु भगिनी का अध्यापन कार्य में सतत प्रयास एवं परिश्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार पाण्डेय ने सभी भैया बहन, अभिभावक एवं विद्यालय परिवार बधाई एवं शुभकामना दी है। उन्होंने कहा है कि भैया बहन निरंतर प्रयास करते हुए सफलता प्राप्त करते रहें।

