Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 08:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधर साइडिंग में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात आजाद का धमकी भरा पोस्ट वायरल
Headlines

राजधर साइडिंग में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात आजाद का धमकी भरा पोस्ट वायरल

January 30, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जेसीबी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Chatra : चतरा के पिपरवार सीसीएल क्षेत्र में बीती रात अपराधियों ने खुली चुनौती दी। राजधर साइडिंग में नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर कोयला लोडिंग में लगी जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा और मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल सिंह गैंग आजाद सरकार ने ली है। आजाद सरकार के नाम से बने फेसबुक पेज पर एक प्रेस रिलीज जारी किया गया। प्रेस रिलीज में धमकी भरे लहजे में लिखा गया है कि “अब बहुत हो गया, ये आखरी चेतावनी है! कोयला ट्रांसपोर्टरों और कोयला व्यवसायियों मैनेज कर के काम करो नहीं तो अब तुम्हारे काम के साथ-साथ तुम्हारा हाल भी बुरा कर देंगे जिसके जिम्मेवार भी तुम्ही होगे! मुन्ना अंसारी तुम्हें अब भी अगर समझ नहीं आ रहा है तो तुम तैयार ही रहो, क्योंकि तुम मैनेज करोगे नहीं और अब हम तुम्हें काम करने लायक ही नही छोड़ेंगे!”

प्रेस रिलीज में आगे जिक्र है कि “Khalari Cement Siding से लेकर Rajdhar Siding तक पड़ने वाले सभी Siding जैसे – Bachra, Dakra, Khalari एवं अन्य सभी… हमने पहले भी अपनी पोस्ट के जरिये मैनेज कर के काम करने को कहा था! अगली बार मैनेज नहीं हुआ और हम विवश हुए कुछ करने को तो, अपने अंजाम कि कल्पना तुम कल की घटना से लगा लेना! हमें मजबूर न करें, मैनेज करें और काम करें, वरना आप जो सोच भी नहीं सकते हैं, हम आपको उस मुकाम तक ले जा सकते है!”

अब यह प्रेस रिलीज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल हुए इस प्रेस रिलीज में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

पहले दी धमकी, फिर दागी गोलियां

यहां याद दिला दें कि बीती रात करीब 10:30 बजे सात से आठ अपराधी मौके पर पहुंचे थे। जेसीबी ऑपरेटर को बंदूक के दम पर नीचे उतारा गया। इसके बाद मशीन को चारों ओर से घेरकर दोनों तरफ से फायरिंग शुरू कर दी। आठ से दस राउंड गोलियां चलने के बाद पेट्रोल डालकर जेसीबी में आग लगा दी गई। शीशे तक तोड़ दिये गये।

सुरक्षा बलों की जवाबी फायरिंग

घटना के समय तैनात एसआईएसएफ जवानों ने मोर्चा संभाला। हालात को देखते  हुए जवानों ने सात राउंड जवाबी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई से अपराधी घबरा गए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। अगर सुरक्षा बल पलटवार नहीं करते तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।

आग बुझी, नुकसान बचा

अपराधियों के भागते ही जवानों और कर्मचारियों ने मिलकर आग पर तुरंत काबू पाया। बड़ा नुकसान होने से बच गया। फायरिंग के कुछ घंटों बाद लोडिंग शुरू हो गयी।

पुलिस अलर्ट, इलाके में घेराबंदी

सूचना मिलते ही टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, पिपरवार थानेदार अभय कुमार और एसआईएसएफ के कंपनी कमांडर जयराम सिंह मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद हुए हैं। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

सीसीटीवी खंगाले जा रहे, छापेमारी तेज

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी होगी।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में एनका’उंटर, बदमाशों ने पुलिस की कार्बाइन छीन कर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहात्मा गांधी को मंत्री दीपिका ने किया नमन, बोलीं- बापू के विचार ही लोकतंत्र की असली ताकत
Next Article राजधानी से सटे इस इलाके में डबल म’र्डर, वजह चौंकाने वाली

Related Posts

झारखंड

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026
Headlines

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026
Headlines

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026

EIL, AIIMS और IGNOU में नौकरी का मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.