अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : पतरातू PVUNL के पावर प्लांट में हुए एक हादसे की सूचना मिलते ही विधायक रोशन लाल चौधरी अस्पताल पहुंचे और घायल मजदूरों का हालचाल जाना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत कर तत्काल जरूरी निर्देश भी दिए। विधायक ने बताया कि एसीसी टू के डक्ट के इन प्लेट सील में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। इस दौरान कुछ श्रमिकों को हल्की चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में इलाज जारी
अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायल मजदूरों की जांच की। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ मजदूरों को छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य की निगरानी जारी है। विधायक ने बताया कि सभी मजदूरों की स्थिति सामान्य है। विधायक रोशन लाल चौधरी ने पीवीयूएनएल प्रबंधन और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। प्लांट में सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए और मजदूरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही परिचालन हो।
बेहतर इलाज के निर्देश
उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़े तो घायल मजदूरों को बेहतर अस्पताल में रेफर किया जाए। विधायक ने भरोसा दिलाया कि मजदूरों के हित से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान जिला पार्षद सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, कटिया मुखिया किशोर महतो, पंकज गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : भुरकुंडा पीवीयूएनएल में बड़ा हादसा, डक्ट सील टूटने से 11 मजदूर जख्मी… देखें वीडियो

