Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 06:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ में AIMIM का बड़ा दाव, गांव-गांव संगठन और आंदोलन का ऐलान
झारखंड

पाकुड़ में AIMIM का बड़ा दाव, गांव-गांव संगठन और आंदोलन का ऐलान

January 31, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
AIMIM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : AIMIM यानी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन अब पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी। आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जनशिकायत कोषांग बनाया जाएगा और जरूरी मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। यह बातें एआईएमआईएम में हाल ही में शामिल हुए पूर्व विधायक अकील अख्तर ने शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन में कहीं।

AIMIM में शामिल हुए अकील अख्तर

पूर्व विधायक अकील अख्तर ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख के इरादों और विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी जॉइन की है। उनका कहना था कि पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेगी और हर स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाया जाएगा।

auto

जनशिकायत कोषांग से होगा त्वरित समाधान

अकील अख्तर ने बताया कि पार्टी द्वारा जनशिकायत कोषांग का गठन किया जाएगा, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। इसके जरिए गांव और पंचायत स्तर की शिकायतें सीधे पार्टी तक पहुंचेंगी।

किसानों, मजदूरों और पलायन पर फोकस

उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों को उनका हक दिलाना पार्टी की प्राथमिकता होगी। मजदूरों के पलायन पर रोक, क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर एआईएमआईएम आंदोलन करेगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर आरोप

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि पाकुड़ की जनता को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब जनता के साथ ऐसा होने नहीं दिया जाएगा और हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

सभी वर्गों के हक की बात

मौके पर मौजूद अमसल अफीफ ने कहा कि एआईएमआईएम दलितों, अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्गों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करेगी। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और जनता के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का स्वागत पूर्व विधायक अकील अख्तर और अमसल अफीफ ने किया।

इसे भी पढ़ें : न्याय तभी सार्थक, जब समय पर और सम्मान के साथ मिले : अनिल मिश्रा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticlePVUNL हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे विधायक, बेहतर इलाज के दिये निर्देश
Next Article IND vs NZ: टॉस जीतते ही सूर्यकुमार का बड़ा फैसला… जानें

Related Posts

Headlines

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.